विवादास्पद तरीके से आउट होने पर दुखी मन से पवेलियन लौटे रोहित शर्मा, फैसले पर उठे सवाल

लक्ष्य का पीछा करने के दौरान रोहित शर्मा पहले ओवर में सिर्फ दो रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि थर्ड अंपायर के इस विवादित फैसले से वह निराश दिखे।

author-image
Justin Joseph
New Update
Rohit Sharma. (Photo Source: Twitter)

Rohit Sharma. (Photo Source: Twitter)

इंडियन टी-20 लीग 2022 का 56वां मैच मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेला गया। जहां कोलकाता ने मुंबई को 52 रनों से हरा दिया। श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम के लिए इस जीत ने निश्चित रूप से उनके प्लेऑफ में पहुंचने को उम्मीदों को जिंदा रखा है। कोलकाता के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की।

Advertisment

मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही

रोहित शर्मा ने पहले पहले टॉस जीतकर कोलकाता को बल्लेबाजी करने के लिए कहा। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने कोलकाता को 165 रन पर सीमित कर दिया। जसप्रीत बुमराह शानदार रहे, जिन्होंने इंडियन टी-20 लीग में अपना पहला 5 विकेट हॉल पूरा किया। टारगेट का पीछा करने के दौरान हालांकि पांच बार की चैंपियन मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं हुई।

कप्तान रोहित शर्मा पहले ओवर में सिर्फ दो रन बनाकर आउट हो गए। ध्यान देने वाली बात है कि यह एक विवादास्पद निर्णय था। पहले ओवर की अंतिम गेंद पर टिम साउदी ने शॉर्ट लेंथ गेंद फेंकी। गेंद रोहित शर्मा के थाई पैड से लगते हुए विकेटकीपर शेल्डन जैक्सन के दस्तानों में समा गई। हालांकि फील्ड अंपायर ने इसे नॉट आउट दिया।

Advertisment

फैसले से नाखुश दिखे रोहित शर्मा

कोलकाता की टीम ने डीआरएस का इस्तेमाल किया। रिप्ले में गेंद के बल्ले के पासे से गुजरने से पहले और बाद में अल्ट्रा एज पर बड़े स्पाइक्स दिखे। एक रिप्ले में यह भी दिखा कि बल्ले और गेंद के बीच गैप था। हालांकि थर्ड अंपायर ने फील्ड अंपायर को अपना फैसला बदलने को कहा और रोहित शर्मा आउट करार दिए गए।

 

इससे न सिर्फ मुंबई के प्रशंसक निराश हुए, बल्कि रोहित शर्मा खुद निराश थे। वह पवेलियन लौटते वक्त खुश नहीं दिखे। इस विवादित फैसले से कमेंटेटर भी हैरान रह गए। बहरहाल, कोलकाता द्वारा दिए गए 166 रनों के लक्ष्य का पीछा करने दौरान मुंबई की टीम सिर्फ 113 रन पर सिमट गई और मुकाबला 52 रनों से हार गई।

T20-2022 INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 General News Cricket News Mumbai Kolkata Shreyas Iyer Rohit Sharma