Advertisment

पत्नी रीतिका ने खास अंदाज में रोहित शर्मा को किया बर्थडे विश, इंस्टाग्राम पर पोस्ट की तस्वीरें

रोहित शर्मा के जन्मदिन पर युवराज सिंह समेत अन्य क्रिकेटरों ने शुभकामनाएं दी। वहीं उनकी पत्नी रीतिका सजदेह ने उन्हें खास अंदाज में विश किया।

author-image
Justin Joseph
New Update
Rohit Sharma (Image source: Twitter)

Rohit Sharma (Image source: Twitter)

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस समय रोहित शर्मा फिलहाल इंडियन टी-20 लीग के 2022 संस्करण में मुंबई टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। हालांकि अब तक उनकी टीम और वह संघर्ष करते नजर आए हैं। जहां रोहित शर्मा के बल्ले से रन नहीं निकल रहे हैं, वहीं मुंबई की टीम पहली जीत की तलाश में है।

Advertisment

पत्नी रीतिका ने खास अंदाज में किया बर्थडे विश

बहरहाल, रोहित शर्मा के जन्मदिन पर युवराज सिंह समेत अन्य क्रिकेटरों ने शुभकामनाएं दी। वहीं उनकी पत्नी रीतिका सजदेह ने उन्हें खास अंदाज में विश किया। रीतिका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर परिवार की तस्वीरें पोस्ट की और रोहित शर्मा को जन्मदिन की बधाई दी। इन तस्वीरों में रोहित शर्मा, उनकी पत्नी और बेटी समायरा हैं।

रीतिका और बेटी समायरा अक्सर रोहित शर्मा के साथ उनके भारत और अंतर्राष्ट्रीय दौरों पर जाती हैं। कई दफा रीतिका को स्टैंड से रोहित शर्मा का हौसला अफजाई करते देखा गया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, जन्मदिन मुबारक हो रूओ। सैमी और मैं तुमसे बहुत प्यार करते हैं। हमारे होने के लिए धन्यवाद, हकुना मटाटा।

Advertisment

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ritika Sajdeh (@ritssajdeh)

वनडे में तीन दोहरे शतक बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज

रोहित शर्मा के नाम कई ऐसे रिकॉर्ड है, जो तोड़ना आसान नहीं है। वह वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं। इसके अलावा वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनके नाम 3313 रन है। वहीं दूसरे और तीसरे स्थान पर मार्टिन गुप्टिल और विराट कोहली है।

हाल ही में उन्हें भारतीय टीम के सभी फॉर्मेटों का कप्तान बनाया गया है। बतौर कप्तान उनका रिकॉर्ड बेहतर रहा है और 43 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में से सिर्फ 6 में उन्हें हार मिली है। इसके अलावा अपनी कप्तानी में रोहित शर्मा ने मुंबई को पांच बार चैंपियन बनाया। हालांकि इंडियन टी-20 लीग के 15वें संस्करण में उनका बल्ला अब तक खामोश रहा है। वहीं पांच बार की चैंपियन मुंबई भी अपनी पहली जीत के लिए संघर्ष कर रही है।

Cricket News India General News T20-2022 Rohit Sharma INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 Mumbai