Advertisment

MI की पहली खिताबी जीत की 10th Anniversary के मौके पर रोहित शर्मा की तस्वीरें हुई वायरल, फैन्स ने लिए जमकर मजे

मुंबई ने अपना पहला खिताब 2013 में जीता था। उसके 10 साल पूरे होने पर रोहित शर्मा ने पांचों खिताबी ट्रॉफियो के साथ फोटोशूट कराते नजर आए। 

author-image
Manoj Kumar
New Update
Rohit sharma

Rohit sharma

2008 में शुरू हुए आईपीएल को 16 साल पूरे हो चुके हैं। इस दौरान आईपीएल दुनियाभर की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग बन चुकी है। इन सालों में आईपीएल में कई अनोखे रिकॉर्ड बनते नजर आए हैं। मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे बड़ी सफल टीमों में से एक है।

Advertisment

रोहित शर्मा की अगुवाई में मुंबई इंडियंस पांच बार खिताब अपने नाम करने में कामयाब हुई है। उसने अपना पहला खिताब 2013 में जीता था। उसके 10 साल पूरे होने पर कप्तान रोहित शर्मा ने पांचों खिताबी ट्रॉफियों के साथ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में वीडियो शूट करवाया है।

रोहित शर्मा की ट्रॉफियों के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। रोहित शर्मा की तस्वीरों पर फैंस के कई मजेदार कमेन्ट्स देखने को मिले हैं।

बता दें कि 2013 के बाद मुंबई ने 2015, 2017 और 2019, 2020 में खिताब अपने नाम किया था। लेकिन पिछले कुछ सालों से टीम कई खिलाड़ियों के जाने से थोड़ी कमजोर नजर आई है। 2021 और 2022 में तो टीम का प्रदर्शन काफी निराशाजनक था। आईपीएल की सबसे सफल टीम इन दो सालों में प्लेऑफ में जगह बनाने में भी नाकाम रही।

Advertisment

 

इस सीजन भी नहीं सुधरा मुंबई का प्रदर्शन

आईपीएल के इस सीजम में भी मुंबई इंडियंस का शर्मनाक प्रदर्शन जारी है। टीम अब तक खेले सात मुकाबलों में से तीन मुकाबले जीतने में कामयाब रही है और छः अंकों के साथ पॉइंस टेबल पर आठवें पायदान पर स्थित है। मुंबई इंडियंस खिलाड़ियों की चोट से सबसे अधिक परेशान है। चोट के चलते पहले ही प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पूरे सीजन से बाहर है।

उनके बाद चोट से उबर रहे जोफ्रा आर्चर भी केवल दो मुकाबले खेल पाए है, जिनमें उनका प्रदर्शन औसत रहा है। अब तक खेले गए सभी मुकाबलों में मुंबई को गेंदबाजों ने निराश किया है। फ्लॉप गेंदबाजी के चलते मुंबई स्कोर डिफेंड करने में विफल रही है। साथ ही कप्तान रोहित शर्मा की निराशाजनक बल्लेबाजी ने भी मुंबई की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

देखिए रोहित शर्मा की वायरल तस्वीर पर फैंस के रिएक्शन

 

 

T20-2023 Cricket News General News Rohit Sharma INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 Mumbai Indians Mumbai Indian Premier League Twitter Reactions