/sky247-hindi/media/post_banners/Jtns2vlK69GXrB9jWpU1.jpg)
(Photo Source: Twitter/Ponjit Dowarah)
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने एक और सीरीज अपने नाम की। रविवार को खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 16 रन से हराकर सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमाया। यह पहली दफा है जब भारत ने साउथ अफ्रीका को अपने घर में सीरीज में मात दी है। रोहित शर्मा ने मैच में शानदार पारी खेली और 37 गेंदों में 43 रन बनाए।
इससे पहले रोहित शर्मा की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसमें वह एक पुलिस अधिकारी के बगल में खड़े हैं। लोगों ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए तरह-तरह के कमेंट किए। कुछ यूजर्स ने यहां तक कह दिया कि रोहित शर्मा को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।
आइए जानते हैं पूरा माजरा क्या है?
दरअसल, भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरा टी-20 मैच खेलने के लिए गुवाहाटी पहुंची। इस दौरान असम के पुलिस उपायुक्त पोनजीत दोवराह ने रोहित शर्मा के साथ तस्वीर खिंचवाई और उसे अपने ट्विटर हैंडल से पोस्ट कर दिया। उन्होंने तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा कि, 'शुभकामनाएं, एक सेंचुरी बनती है।'
Best of luck. Ek century ban ta hein. @ImRo45 pic.twitter.com/SDsZMF1fY0
— Ponjit Dowarah (@ponjitdowarah) October 1, 2022
इसके बाद क्या था, देखते ही देखते यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और लोग तरह-तरह की बातें करने लगे। वहीं कुछ इस पर मजे लेने लगे। एक यूजर ने लिखा कि, 'पहले मुझे लगा कि आप उसे गिरफ्तार कर रहे हैं।' वहीं एक ने लिखा कि, एक पल को मुझे लगा कि कोई अपराधी पकड़ा गया है जो रोहित की तरह दिखता है।'
एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा कि, 'अगर रोहित इस तरह स्लो खेलते हैं तो उन्हें अरेस्ट कर लेना।' वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'सर प्लीज केएल राहुल को अरेस्ट कर लो।'
साउथ अफ्रीका को मिली हार
भारत-साउथ अफ्रीका के बीच हुए दूसरे टी-20 मुकाबले की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा एंड कंपनी ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 237 रन बनाए, जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने शुरुआती झटकों से उबरते हुए वापसी की और 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाए। हालांकि, मेहमान टीम मुकाबला 16 रन से हार गई।