एमएस धोनी और थलपति विजय की आने वाली है फिल्म? जानें कब होगी रिलीज...

एमएस धोनी के स्वामित्व वाली धोनी एंटरटेनमेंट कॉलीवुड में अपनी पहली तमिल फिल्म का निर्माण करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

author-image
Manoj Kumar
New Update
एमएस धोनी और थलपति विजय

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को दो साल से अधिक का समय हो गया है जब उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। हालांकि उन्होंने अब तक इंडियन 20-20 लीग से संन्यास नहीं लिया है और अगले साल भी फैंस उन्हें चेन्नई फ्रेंचाईजी का नेतृत्व करते देखेंगे। लेकिन धोनी सिर्फ यही तक सीमित नहीं हैं। वह खुद को इस दौरान कई विभिन्न व्यावसायिक कामों से जोड़े रखते हैं।

Advertisment

उनके नए कामों में से एक फिल्म निर्माण है और उन्होंने पहले ही 'धोनी एंटरटेनमेंट' नाम से एक फिल्म निर्माण कंपनी शुरू कर दी है। कंपनी पहले ही रोअर ऑफ द लायन, ब्लेज़ टू ग्लोरी और द हिडन हिंदू जैसी फिल्मों का निर्माण कर चुकी है। अब, यह पता चला है कि धोनी एंटरटेनमेंट अपनी पहली तमिल फिल्म बनाएगी।

यहाँ देखें ट्वीट

एमएस धोनी के स्वामित्व वाली धोनी एंटरटेनमेंट कॉलीवुड में अपनी पहली तमिल फिल्म का निर्माण करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। यह फिल्म एक पारिवारिक मनोरंजन फिल्म है, जिसे धोनी की पत्नी साक्षी ने लिखा है। रमेश थमिलमनी को इस प्रोजेक्ट के लिए निर्देशक के रूप में चुना गया है और उन्होंने फिल्म को 'विशेष' करार देते हुए साक्षी सिंह धोनी के काम की प्रशंसा भी की है।

एमएस धोनी और थलपति विजय की यह पहली फिल्म हो सकती है?

कयास लगाए जा रहे की धोनी साउथ के सुपरस्टार थलपति विजय के साथ पहली फिल्म बनाएंगे। लेकिन इसको लेकर कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Advertisment

मनीकंट्रोल से बातचीत करते हुए थमिलमनी ने कहा कि, "जब मैंने साक्षी धोनी द्वारा लिखित स्टोरी पढ़ी तो मुझे समझ आ गया की यह बहुत खास है। यह स्टोरी एकद्दम नई है और यह कहानी एक मजेदार पारिवारिक मनोरंजन बनने की पूरी क्षमता रखती है।"

पूर्व कप्तान ने आखिरकार एक अच्छे प्रोजेक्ट के साथ फिल्म व्यवसाय में प्रवेश किया, अब यह देखा जाना बाकी है कि वह कितनी जल्दी एक्शन और sci-fi फिल्म की केटेगरी में प्रवेश करेंगे। क्योंकि पिछले दो दशकों में इस केटेगरी ने कॉलीवुड में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं।

एमएस धोनी के लिए इंडियन 20-20 लीग हो सकता है आखिरी

सोशल मीडिया पर हाल ही में धोनी की तस्वीर तेजी से वायरल हुई थी जहां वह इंडियन 20-20 लीग 2023 के लिए अभ्यास करते दिखाई दे रहे हैं। धोनी की यह तस्वीर देखकर फैंस काफी खुश हैं और वह इस बात की भी प्रार्थना भी कर रहे होंगे की धोनी कुछ और साल घरेलू क्रिकेट खेलें। हालांकि यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या धोनी अगले साल टूर्नामेंट के बाद संन्यास ले लेंगे या वह अपने फैंस के लिए कुछ और साल घरेलू क्रिकेट में धमाल मचाएंगे।

Advertisment
Cricket News India General News T20 World Cup 2022 T20 World Cup MS Dhoni