Advertisment

'साथ सोया ही मत करो' गौतम गंभीर को "रोहित शर्मा ने मेरी रातों की नींद हराम कर दी थी" बयान पर फैंस ने किया ट्रोल

गौतम गंभीर ने भी इंडियन टी20 लीग के दौरान कप्तान रोहित के साथ अपने अनुभवों के बारे में बात की और उनका बयान वायरल हो गया...

author-image
Manoj Kumar
New Update
गौतम गंभीर रोहित शर्मा

गौतम गंभीर रोहित शर्मा

रोहित शर्मा इस समय टीम इंडिया के कप्तान के रूप में शानदार सौहरत हासिल कर रहे हैं और अपने इस पद का आनंद ले रहे हैं। टीम इंडिया ने पहले ही चल रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई टीम पर 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर की है।

इसलिए, फैंस उनकी कप्तानी के साथ उनके फॉर्म को लेकर भी काफी खुश लग रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि कप्तान रोहित शर्मा को सोशल मीडिया पर ट्रोल नहीं किया जा रहा है। क्योंकि, उन्होंने इस श्रृंखला में शतक लगाया है जो कोई भी बल्लेबाज नहीं कर पाया है।

गौरतलब है कि रोहित शर्मा इंडियन टी20 लीग में मुंबई फ्रेंचाइजी के लिए कप्तान रहे हैं और वह लीग के सबसे सफल कप्तानों में से एक रहे हैं। उनकी कप्तानी में पांच खिताब के साथ फ्रेंचाइजी सबसे सफल टीम है। अब, कोलकाता फ्रेंचाइजी के पूर्व कप्तान, गौतम गंभीर ने भी इंडियन टी20 लीग के दौरान कप्तान रोहित के साथ अपने अनुभवों के बारे में बात की।

"एकमात्र कप्तान जिसने मेरी रातों की नींद हराम कर दी, वह रोहित शर्मा थे।" : गौतम गंभीर

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट में, गंभीर स्टार स्पोर्ट्स के साथ अपनी कमेंट्री में व्यस्त थे। उस दौरान, भारत के पूर्व बल्लेबाज ने कहा कि रोहित शर्मा और युवराज सिंह दो ऐसे खिलाड़ी होंगे, जिन्हें वह कोलकाता फ्रेंचाइजी में शामिल करना चाहते थे।

उन्होंने कहा, "यह एक कठिन सवाल है, लेकिन इसका जवाब बहुत आसान है। अगर मुझे दो खिलाड़ियों को चुनना है तो मेरे पास आसान जवाब है। मेरे पहले खिलाड़ी रोहित शर्मा होंगे, और दूसरे खिलाड़ी युवराज सिंह होंगे। मुझे इन दोनों के अलावा किसी और खिलाड़ी की जरूरत नहीं थी।"

उन्होंने यह भी कहा कि रोहित एकमात्र ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने टूर्नामेंट के दौरान उनकी रातों की नींद हराम कर दी थी। गंभीर ने कहा,  “एकमात्र कप्तान जिसने मेरी रातों की नींद हराम कर दी, वह रोहित शर्मा थे। मुझे किसी और के लिए योजनाएँ बनाने की ज़रूरत नहीं पड़ी, न ही मैंने दूसरों के बारे में ज़्यादा सोचा।"

इस तरह के बयानों के बाद फैंस पागल हो गए और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने मजाकिया विचार साझा किए।

गंभीर के रोहित शर्मा पर दिए गए बयान पर फैंस ने कुछ ऐसी प्रतिक्रिया दी है:

 

Cricket News India General News Rohit Sharma INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 Gautam Gambhir India vs Australia 2023 IND vs AUS