Advertisment

बेटे अर्जुन को इस सीजन मौका नहीं मिलने पर सचिन तेंदुलकर ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा

इंडियन टी-20 लीग 2022 सीजन में अर्जुन को मौका नहीं मिलने पर सचिन तेंदुलकर ने बेटे को सफलता का मंत्र दिया और मेहनत जारी रखने की सलाह दी।

author-image
Justin Joseph
New Update
Arjun Tendulkar and Sachin Tendulkar (Source: BCCI/IPL,Twitter)

Arjun Tendulkar and Sachin Tendulkar (Source: BCCI/IPL,Twitter)

इंडियन टी-20 लीग 2022 में मुंबई का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक था। पांच बार की चैंपियन टीम 14 मुकाबले में से सिर्फ सिर्फ 4 में जीत हासिल कर सकी। हालांकि, टीम के लिए तिलक वर्मा, टिम डेविड जैसे युवा खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। लेकिन अर्जुन तेंदुलकर को 15वें सीजन में एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला। यह लगातार दूसरा सीजन है, जब अर्जुन को खेलने का अवसर नहीं मिला है। इसलिए पिता सचिन तेंदुलकर ने बेटे को सफलता का मंत्र दिया है और मेहनत जारी रखने की सलाह दी है।

Advertisment

सचिन तेंदुलकर से एक शो ‘SachInsight’ पर पूछा गया कि क्या वह इस सीजन अर्जुन को खेलते हुए देखना पसंद करते। इस पर सचिन ने कहा, 'यह एक अलग सवाल है। मैं इस बारे में क्या सोच रहा हूं या मैं क्या महसूस करता हूं यह महत्वपूर्ण नहीं है। सीजन पहले ही समाप्त हो चुका है। अर्जुन को अपने खेल पर फोकस करना चाहिए न कि सेलेक्शन के बारे में सोचना चाहिए। मैं सेलेक्शन प्रोसेस में शामिल नहीं होता, मैं यह हिस्सा मैनेजमेंट पर ही छोड़ता हूं।

'मैंने अर्जुन से कहा, आगे रास्ता काफी चुनौतीपूर्ण है'

तेंदुलकर ने आगे कहा, अर्जुन के साथ मेरी बातचीत हमेशा से होती रही है कि रास्ता काफी चुनौतीपूर्ण है और कठिन होने वाला है। मैंने उसे कहा कि आपने क्रिकेट खेलना इसलिए शुरू किया, क्योंकि आप क्रिकेट से प्यार करते हैं। ऐसा करना जारी रखें और कड़ी मेहनत करते रहें। आपको इसका परिणाम जरूर मिलेगा।

बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर के पिछले दो सालों से मुंबई टीम का हिस्सा होने के बावजूद अब तक इंडियन टी-20 लीग में डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है। 2022 मेगा नीलामी में मुंबई ने अर्जुन को 30 लाख रुपये में खरीदा था। हालांकि, वह सिर्फ नेट्स के खिलाड़ी बनकर रह गए।

सचिन तेंदुलकर पांच बार की चैंपियन मुंबई के मेंटर के रूप में काम कर रहे हैं। वहीं अर्जुन घरेलू स्तर पर मुंबई का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं।

Cricket News India General News T20-2022 INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 Mumbai