पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली को आप भली-भांति जानते होंगे। वह अपनी तेजतर्रार बल्लेबाजी और बैटिंग स्टाइल के लिए जाने जाते थे। उन्हें आपने अक्सर गले में सोने की चेन, हाथ में ब्रेसलेट और कलाई में शानदार घड़ी के साथ देखा होगा। हालांकि, समय के साथ सब बदला और इन दिनों कांबली की आर्थिक हालत इतनी खराब है कि उन्हें पहचानना मुश्किल है।
बता दें कि विनोद कांबली वित्तीय संकट से गुजर रहे हैं और उनके पास कोई काम भी नहीं है। कांबली की आय का एकमात्र स्रोत बीसीसीआई से मिलने वाली पेंशन है। जिसके जरिए उन्हें 30 हजार रुपये मिलते हैं। लेकिन इस पैसे से उन्हें अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो रहा है।
विनोद कांबली के ऊपर दर्ज हुआ मामला
अब कांबली एक और कांड कर फंस चुके हैं। दरअसल, 5 फरवरी, रविवार को कांबली पर उनकी पत्नी एंड्रिया ने शराब के नशे में पीटने का आरोप लगाया और बांद्रा पुलिस ने इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की है। दूसरी ओर, कांबली ने अभी तक इस मुद्दे पर कुछ नहीं कहा है।
मुंबई पुलिस से यह पता चला है कि यह घटना बांद्रा में उनके घर पर हुई थी और एंड्रिया ने आरोप लगाया था कि कांबली ने खाना पकाने का पैन उनपर फेंक दिया, जिससे उनके सिर पर चोट लगी और वह बुरी तरह से घायल हो गए। हालाँकि, यह पहली बार नहीं है जब उनपर ऐसे बड़े आरोप लगे हैं। अक्सर नशे के चक्कर में वह एक के बाद एक नया विवाद खड़ा कर देते हैं।
कांबली की जिंदगी काफी कठिन रही है
विनोद कांबली ने आखिरी बार 2019 में मुंबई टी-20 लीग में टीम को कोचिंग दी थी। उन्होंने नेरुल में तेंदुलकर मिडलसेक्स ग्लोबल एकेडमी में भी युवाओं का मार्गदर्शन किया। लेकिन उनके लिए अब सफर करना मुश्किल था। पूर्व क्रिकेटर ने कहा, ‘मैं सुबह 5 बजे उठता था और कैब से डीवाई पाटिल स्टेडियम जाता था। यह बहुत व्यस्त था। मैं फिर शाम को बीकेसी मैदान में कोचिंग देना।’
यहां देखें वायरल ट्वीट
Won't be surprised if Kambli blames Tendulkar for this as well…🤡
— Unni K B (@Unnikb10) February 5, 2023