Advertisment

दुखद: पूर्व भारतीय दिग्गज स्पिनर बिशन सिंह बेदी का हुआ निधन, फैंस ने जताया शोक

author-image
Joseph T J
New Update
Indian legendary spinner Bishan Singh Bedi passes away

Indian legendary spinner Bishan Singh Bedi passes away

Bishan Singh Bedi passes away: भारत की मेजबानी में क्रिकेट वर्ल्ड कप खेला जा रहा है। इस मेगा टूर्नामेंट को लेकर दुनियाभर के क्रिकेट फैंस खुश नजर आ रहे हैं। लेकिन आज का दिन भारतीय क्रिकेट जगत और फैंस के लिए बेहद दुखद रहा है। बता दें कि पूर्व भारतीय दिग्गज स्पिनर बिशन सिंह बेदी का 77 साल की उम्र में निधन हो गया है। 77 वर्षीय बेदी पिछले कुछ समय से एक बिमारी से पीड़ित थे। 

Advertisment

25 सितंबर, 1946 को अमृतसर में जन्मे बिशन सिंह बेदी ने  भारत के लिए 1966 में भारत के लिए डेब्यू किया था। बेदी ने अपने क्रिकेटिंग करियर 1966 से 1979 तक में 67 टेस्ट मैच खेले और 266 विकेट चटकाए है।  इसके साथ ही बेदी ने 22 टेस्ट मैचों में भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी भी की थी।

गौरतलब है कि बिशन सिंह बेदी 1970 के दशक में स्पिन गेंदबाजी की मशहूर चौकड़ी (बेदी, इरापल्ली प्रसन्ना, बीएस चंद्रशेखर और एस. वेंकटराघवन) का हिस्सा थे। बिशन सिंह बेदी को उनके शानदार खेल के अलावा क्रिकेट पर बेबाकी से अपने विचार रखने के लिए भी जाना जाता था।

बिशन सिंह बेदी के निधन पर फैंस के रिएक्शन 

Advertisment

 

Advertisment

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Bishan Singh Bedi