Advertisment

इंडियन टी-20 लीग के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी बने सैम करन, लेकिन धोनी की चेन्नई को छोड़कर इस टीम में हुए शामिल

Sam Curran (सैम करन) की नीलामी ने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अभी तक वह सबसे महंगे बिके हुए खिलाड़ी हैं। अब देखना है की...

author-image
Manoj Kumar
New Update
Sam Curran (Image Source: Twitter)

Sam Curran (Image Source: Twitter)

Sam Curran: इंडियन टी-20 लीग के 2023 संस्करण के लिए मिनी ऑक्शन शुरू हो चुका है। यह कार्यक्रम कोच्चि में आयोजित किया गया है। टूर्नामेंट के अगले सत्र के लिए अपनी टीम में खाली जगहों को भरने के लिए मौजूदा 10 फ्रैंचाइजी नीलामी में हिस्सा ले रही हैं। इस बार सभी टीमों की नजर इंग्लैंड के ऑल राउंडर सैम करन पर थी। 

Advertisment

एक खबर जो हाल ही में आग की तरह फैल चुकी थी वह यह थी कि एमएस धोनी किसी भी कीमत पर इंग्लैंड के ऑल राउंडर सैम करन (Sam Curran) को चेन्नई टीम में वापस लाने में काफी दिलचस्पी दिखा रहे थे। लेकिन उनके लिए यह सपना ही बनकर रह गया।

यह भी पढ़ें- हैरी ब्रूक के लिए हैदराबाद ने लुटाए इतने करोड़ रुपये 

सैम करन (Sam Curran) हुए मालामाल

Advertisment

दरअसल, सैम करन (Sam Curran)  को पंजाब की टीम ने 18.50 करोड़ में खरीद लिया है। सैम करन का बेस प्राइस 2 करोड़ था लेकिन सभी फ्रेंचाईजी को पीछे छोड़ते हुए पंजाब ने बाजी मार ली। सैम करन की नीलामी ने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अभी तक वह सबसे महंगे बिके हुए खिलाड़ी हैं। अब देखना है की उनकी जगह किस खिलाड़ी पर अधिक बोली लगेगी या फिर वह इस बार के सबसे महंगे खिलाड़ी होंगे।

वहीं, ऑस्ट्रेलिया के ऑल राउंडर कैमरून ग्रीन को मुंबई ने 17.5 करोड़ में अपने पाले में शामिल कर लिया है। इसलिए अभी तक सैम करन सबसे महंगे खिलाड़ी हैं।

देखें सैम करन के महंगे बिकने पर फैंस का रिएक्शन

 

क्यों सैम करन (Sam Curran) पर लगी इतनी बोली?

पिछले साल चोटिल होने के कारण वह लीग में उपलब्ध नहीं हो सकते थे, इसलिए चेन्नई ने उन्हें रिलीज कर दिया था। अब सैम करन पूरे फॉर्म में वापसी करके लौटे हैं। उन्होंने हाल ही में खत्म हुए 20-20 वर्ल्ड कप 2022 में कमाल का प्रदर्शन किया था और टीम को वर्ल्ड कप में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। इसलिए पहले से ये अनुमान लगाए जा चुके थे कि वह इस बार काफी डिमांड में रहेंगे।

देखें पंजाब द्वारा रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट

पंजाब

रिटेन किए गए खिलाड़ी: शिखर धवन (कप्तान), शाहरुख खान, जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा, राज बावा, ऋषि धवन, लियाम लिविंगस्टोन, अथर्व ताएदे, अर्शदीप सिंह, बलतेज सिंह, नाथन एलिस, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर , और हरप्रीत बराड़।

रिलीज किए गए खिलाड़ी: मयंक अग्रवाल, ओडियन स्मिथ, वैभव अरोड़ा, बेनी हॉवेल, ईशान पोरेल, अंश पटेल, प्रेरक मांकड़, संदीप शर्मा और रितिक चटर्जी।

ऑक्शन में खरीदे गए खिलाड़ी (अब तक)- सैम करन

Cricket News General News Punjab Sam Curran