इंडियन टी-20 लीग के 16वें सीजन का चौथा मैच हैदराबाद और राजस्थान के बीच खेल जा रहा है। हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। राजस्थान की ओर से बटलर और जायसवाल ने पारी की ताबड़तोड़ शुरुआत की। दोनों ने मिलकर 5.5 ओवर में 85 रन जोड़े और राजस्थान को मजबूत शुरुआत दिलाई।
इनके आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए कप्तान संजू सैमसन ने जोरदार तरीके से 172 के स्ट्राइक रेट से 32 गेंदों पर 55 रन बना डाले। राजस्थान के फैंस कप्तान की इस कप्तानी पारी से बेहद खुश नजर आए। उन्होंने सोशल मीडिया पर जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा, 'बीसीसीआई को अब भी कुछ नजर नहीं आ रहा'। तो कोई संजू सैमसन की तारीफ करते हुए उनको वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारतीय टीम में शामिल करने की बात कह रहा है।
आइए देखते हैं फैन के रिएक्शन
Sanju Back 🤩
— Virat Kohli Worldwide (@ViratianTweets) April 2, 2023
Indian team selectors : pic.twitter.com/G1pDWh39Nm
— Cricket With Laresh (@Lareshhere) April 2, 2023
THIS IS A SLAP TO BCCI'S FACE
— 𝓹𓃵 (@cricloverPrayas) April 2, 2023
TALENTS LIKE RUTU AND SANJU DESERVES CHANCES LIKE KLOL
50 in IPL Since 2021
— 𝑹𝒊𝒔𝒉𝒂𝒃𝒉 𝒊𝒔 Life (@Pant_life) April 2, 2023
Sanju : 04
Roshit : 01
Guess who is in Playing XI of India in t20i
john right now pic.twitter.com/kmq58OkV9M
— Yash. (@iYashTweets) April 2, 2023
Far better than kohli
— ً (@Antivirus_45) April 2, 2023
H won't get place in Indian Team
— ClockTower (@Clocktower45) April 2, 2023
His Idol is Rohit Sharma
— Factos (@I_say_factos) April 2, 2023
BCCI got another reason not to select Sanju in Indian Team. 🤡
— DigitalSanghi (@digitalsanghii) April 2, 2023
He deserves that worldcup call up
— Nihal K Prakash (@nihalkprakash) April 2, 2023
मैच की बात करें तो राजस्थान ने पहली पारी में खेलते हुए इंडियन टी-20 का पहला 200 प्लस स्कोर खड़ा कर दिया है। राजस्थान ने निर्धारित 20 ओवरों में 203 रन बनाए। राजस्थान के लिए पारी की शुरुआत करने आए बटलर ने 20 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। बटलर ने 245 की स्ट्राइक रेट से 22 गेंदों पर 54 रन बनाए। बटलर की इस पारी में 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे
इसके अलावा दूसरे छोर पर खड़े जायसवाल ने भी 145 की स्ट्राइक रेट से 37 गेंदों पर 54 रन बनाए, जिसमें 9 चौके शामिल रहे। इसके बाद कप्तान संजू सैमसन ने 4 छक्के और 3 चौकों की मदद से 32 गेंदों पर 55 रनों की पारी खेली।
पराग और देवदत ज्यादा कुछ कर नहीं पाए और सस्ते में आउट हो गए। हेटमायर ने 16 गेंदों पर 22 रनों का योगदान दिया। खबर लिखे जाने तक हैदराबाद ने 5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 20 रन बना लिए हैं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही। हैदरबाद के 2 बल्लेबाज पहले ही ओवर में आउट हो गए। राजस्थान के लिए ट्रेंट बोल्ट ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पहले ही ओवर में दोनों सफलताएं हासिल की।