/sky247-hindi/media/post_banners/m3NG1CsGNt2LAkrsiWFK.jpg)
Sanju Samson (Image source- Twitter)
संजू सैमसन: भारत और श्रीलंका 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलने में व्यस्त है। इस सीरीज का पहला मुकाबला 3 जनवरी को खेला गया था जिसे भारत ने 2 रन से जीतकर श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा टी-20 मैच गुरुवार यानि 5 जनवरी को खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया जीत हासिल करके सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी, वहीं श्रीलंका इस सीरीज में बने रहने के लिए पूरे जान लगाने वाला है।
हालांकि, दूसरे टी-20 मैच से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, भारतीय बल्लेबाज संजू सैमसन बाकी बचे मैचों में नहीं खेल पाएंगे क्योंकि वह सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनके स्थान पर टीम इंडिया में जितेश शर्मा को शामिल किया गया है।
क्या हुआ संजू सैमसन के साथ?
दरअसल, भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन को श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मैच में फील्डिंग के दौरान घुटने में चोट लग गई थी। इस संबंध में इंडियन क्रिकेट बोर्ड ने एक बयान जारी कर बताया कि घुटने में चोट के इलाज के लिए संजू मुंबई में ही रुक गए हैं। संजू सैमसन के टीम से बाहर होने पर 29 वर्षीय खिलाड़ी व विकेटकीपर जितेश शर्मा को भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल किया गया है।
इस खबर के सुनते ही संजू सैमसन के फैंस अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक फैन का कहना है कि, "एक तो संजू खेलता नहीं और खेला तो चोटिल हो जाता...और बोलते हैं इसको चांस नहीं देते।"
वहीं, एक फैन का कहना है कि संजू सैमसन के किस्मत ही खराब है तो एक फैन ने इंडियन क्रिकेट बोर्ड पर आरोप लगाए हैं कि, "अगर किसी खिलाड़ी को टीम से बाहर करना है तो उसे चोटिल करार दे दो और बाहर निकाल दो, यह बोर्ड का नियम है।"
आइए देखें फैंस का रिएक्शन
Ek to khelta nhi and khela to injure hota hai...aur bolte hai isko chance nhi dete
— Krishna Pukale (@PukaleKrishna) January 4, 2023
sanju ne pore match me filding ki h aap ak match se kisi ko kese bahar kar sakte h kya bhai had h or kl rahul kitna bhi flop ho vo sabhi match khelga! hats of bcci 👏🏻
— Dinesh Ghanchi sanatani (@DineshRGhanchi1) January 5, 2023
Kismat hi kharab hain mere bhai..!!🥺🥺 @IamSanjuSamson 🥺
— Issan Agnihotri (@issan_agnihotri) January 4, 2023
If unlucky have a name it's Sanju.
— Dravid in air (@Dravidsrihari) January 4, 2023
Only politics, i think @IamSanjuSamson ko koi or team join kr Leni chahiye,
— Lokesh Ratan Lal (@Lokeshalmas22) January 4, 2023
Naseeb hi kharab hai 🥺🥺🥺🥺 @IamSanjuSamson bhai
— DEV 🇮🇳 (@IamDevjit07) January 4, 2023
टीम मे पंडितवाद ब्राह्मणवाद फैलाना देश हित में नहीं है।यह टीम है कोई राजनैतिक पार्टी नही
— ambika thakur ग्रामीण प्रबंधक (@ambikathakur8) January 5, 2023
Sanju is making tough for his fans.
— Yash. (@yashhverse) January 4, 2023
Bkl rahul ko toh tum log sir pe chadhake rakhte ho ...aur jo player me potential hn use hmesa undervalue krte ho..etne dino baad mauka mila tha atleast 2-4 match dete parakhne k liye .....
— Adarsh Tripathi (@unideal_adarsh) January 4, 2023
Aise hi nhi tumlog ko international trophy nhi milta.#shameonbcci
Kismat hi galat leke Aya hai ye banda. Breakthrough season in Dhoni era, phir media hype for Pant. Ab injury 😂😂
— BCCI Domestic (@Pakistanlove000) January 4, 2023
🥲🙏🙏🙏pic.twitter.com/yIqDyUpOVg
— sk_twts (@sk_twts) January 4, 2023
Jo bol rahe hai usko nikal diya hai bhai kal ka match ka highlights dekh lo usko lagi thi knee mai
— Rishabh Pant FC (@TimelineRP17) January 4, 2023
Good decision by BCCI
Get Well Soon Sanju 👍👍
Toota Hua Saaz Hoon Main....😔 pic.twitter.com/KO0kIUYp28
— Rodony 𓃬 (@Rodony_) January 4, 2023
मैच की बात करें तो दोनों टीमों की बीच दूसरा टी-20 मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा। आइए देखें भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
इशान किशन, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, राहुल त्रिपाठी, हार्दिक पांड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, शिवम मावी, उमरान मलिक, युजवेंद्र चहल।