in ,

‘सस्ते में ही निपट गया’, अजिंक्य रहाणे को चेन्नई ने खरीदा तो ट्विटर पर आई मीम्स की बाढ़

चेन्नई फ्रेंचाइजी ने रहाणे को बेस प्राइस 50 लाख रुपये में ही खरीद लिया।

इंडियन टी-20 लीग के 2023 संस्करण के लिए मिनी ऑक्शन कोच्चि में आयोजित किया जा रहा है। इस समय ऑक्शन का दौर जारी है। सभी 10 फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट के आगामी सीजन के लिए अपने दलों को मजबूत करने के लिए बोली लगा रहे हैं।

एक तरफ जहां सैम करन, कैमरन ग्रीन, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक और निकोलस पूरन जैसे खिलाड़ियों के लिए फ्रेंचाइजिए ने मोटी रकम खर्च की। वहीं कुछ खिलाड़ियों को उनके बेस प्राइस पर ही खरीदा गया। अजिंक्य रहाणे उनमें से एक हैं, जिन्हें चेन्नई फ्रेंचाइजी ने उनके बेस प्राइस 50 लाख रुपये में ही खरीद लिया।

इसके बाद क्या था जैसे ही चेन्नई ने 30 से अधिक उम्र वाले अजिंक्य रहाणे को अपनी टीम में शामिल किया। फैन्स ने टीम मैनेजमेंट को ट्रोल करना शुरू कर दिया। फैन्स रहाणे को खरीदने से परेशान दिखे। भारतीय टेस्ट बल्लेबाज के लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर मीम्स की बरसात कर दी।

यहां देखिए अजिंक्य रहाणे की बोली पर फैन्स का रिएक्शन

 

चेन्नई ने बेन स्टोक्स को 16.25 करोड़ में खरीदा

हालांकि, इसके अलावा चेन्नई फ्रेंचाइजी ने 16.25 करोड़ रुपये की बड़ी बोली लगाकर इंग्लैंड के बेन स्टोक्स को टीम में शामिल कर लिया। यह 2008 में धोनी और सुरेश रैना के बाद चेन्नई के लिए बेस्ट बोली कही जा रही है।

बहरहाल, स्टोक्स और रहाणे धोनी के साथ खेलते हुए नजर आएंगे। यह पहली बार नहीं है, क्योंकि वे 2017 में पुणे फ्रेंचाइजी का हिस्सा थे। धोनी की कप्तानी पहली बार दोनों खेलेंगे।

सैम करन बने सबसे महंगे खिलाड़ी

अन्य खिलाड़ियों की बात करें तो चेन्नई के पूर्व खिलाड़ी सैम करन को पंजाब फ्रेंचाइजी ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा। इस प्रकार करन इंडियन टी-20 लीग इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।

कैरेबियाई स्टार निकोलस पूरन को लखनऊ ने 16 करोड़ रुपये में खरीदा, जबकि कैमरन ग्रीन को मुंबई ने 17.5 करोड़ में खरीदा। वहीं मयंक अग्रवाल को हैदराबाद फ्रेंचाइजी ने 8.25 करोड़ रुपये में खरीदा।

Nicholas Pooran (Image Source: Twitter)

वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन पर लखनऊ का बड़ा दांव, फ्लॉप होने के बावजूद इतनी बड़ी रकम पर खरीदा

Gautam Gambhir

‘कुछ महंगा नहीं मिला तो सस्ते को महंगा करके खरीद लिया’ गौतम गंभीर ने की ऑक्शन में बड़ी गलती तो फैंस का आया रिएक्शन