in

आर्चर के सामने रोहित को इस तरह खेलते देख, ट्विटर पर मजे लेने लगे फैंस!

अभ्यास के दौरान गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का सामना करते रोहित शर्मा परेशानी में दिखे।

रोहित शर्मा, आर्चर का सामना करते समय परेशानी में दिखे
रोहित शर्मा, आर्चर का सामना करते समय परेशानी में दिखे

इंडियन टी-20 लीग 2023 में मुंबई अपने अभियान का आगाज 2 अप्रैल से बैंगलोर के खिलाफ चिन्नास्वामी स्टेडियम में करने वाली है। इसके लिए कप्तान रोहित शर्मा से लेकर ईशान किशन तक सब अभ्यास में जमकर पसीना बहा रहे हैं।  इसी बीच कप्तान रोहित शर्मा का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह मुंबई के ही खतरनाक गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का सामना करते दिख रहे हैं। इस अभ्यास के दौरान आर्चर का सामना करते रोहित शर्मा परेशानी में दिखे।

रोहित शर्मा, आर्चर के सामने शॉट खेलते हुए बचने की कोशिश कर रहे थे। इसको लेकर फैंस रोहित को ट्रोल करने लगे। फैन के अजीबो-गरीब रिएक्शन वायरल वीडियो पर आ रहे हैं। एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘इधर भी नहीं खेला जा रहा’ तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘नहीं समझ आ रही भाई बॉल’, जबकि एक अन्य फैन ने लिखा ‘किंग कोहली इसको उड़ा-उड़ा के मारेगा’।

बुमराह-आर्चर की जोड़ी को मिस करेंगे मुंबई के फैंस

2022 के मेगा ऑक्शन में मुंबई ने इंग्लैंड के स्टार बॉलर जोफ्रा आर्चर को खरीद था, तब मुंबई के फैंस बुमराह-आर्चर की जोड़ी को लेकर काफी उत्साहित थे, लेकिन चोट के चलते आर्चर पिछले पूरे सीजन बाहर रहे तो फैंस का दिल टूट गया। लोगों को उम्मीद थी कि 2023 में तो दोनों साथ नजर आएंगे, लेकिन इस साल भी मुंबई के फैंस को धक्का लगा है। अबकी बार आर्चर तो फिट हैं, लेकिन चोट के चलते बुमराह पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। साथ ही रिचर्डसन भी चोट के चलते पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। अब मुंबई की गेंदबाजी का पूरा दारोमदार जोफ्रा आर्चर पर आ गया है।

ग्रीन के आने से टीम को मिलेगा बेहतर बेलेन्स!

मुंबई ने इस बार ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को खरीदा है। ग्रीन मुंबई को बेहतरीन ऑलराउंडर प्रदर्शन से टीम की मदद कर सकते हैं। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के मुंबई से जाने के बाद मुंबई कुछ हद तक ऑलराउंडर की कमी से जूझ रही थी। ग्रीन के आने से मुंबई मजबूत नजर आ रही है।

यहां देखें ट्विटर पर आए रिएक्शन्स

 

 

 

 

 

 

 

Ricky Ponting

जानिए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने किसको बताया ITL 2023 का चैंपियन?

Jasprit Bumrah

संदीप वॉरियर के मुंबई में शामिल होते ही बुमराह को फैन्स ने किया ट्रोल