in

घुटने की सर्जरी के बाद सामने आई धोनी की पहली तस्वीर, लेकिन भड़क गए फैंस, जानें क्यों?

एमएस धोनी ने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में घुटने की सर्जरी करवाई है।

MS Dhoni
MS Dhoni

आईपीएल 2022 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल के 16वें सीजन में जबरदस्त वापसी करते हुए, 29 मई को फाइनल मुकाबला जीतकर पांचवीं बार खिताब अपने नाम किया था। चेन्नई को यह खिताब जीताने में कप्तान एमएस धोनी ने अहम भूमिका निभाई थी। आईपीएल 2023 के पूरे सीजन घुटने की चोट से जूझ रहे,  धोनी कई मुकाबलों के बाद अपने घुटने पर आइस पैक लगाते नजर आए थे।

राजस्थान के खिलाफ खेले गए लीग मुकाबले में तो धोनी लड़खड़ाकर चलते दिखे थे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। हालांकि अहमदाबाद में खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में जीतने के बाद धोनी ने सर्जरी कराने का फैसला किया था। फिलहाल धोनी के घुटने की सर्जरी हो गई है और यह सफल भी रहा। इस बीच सोशल मीडिया पर धोनी की साउथ इंडियन ब्रेकफास्ट करते एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है।

घुटने की सफल सर्जरी के बाद खास दोस्त के साथ नजर आए धोनी

5 बार चैंपियन बनने के बाद चेन्नई ने सबसे ज्यादा खिताब जीतने के मामले में मुंबई की बराबरी कर ली है, इसके साथ धोनी, रोहित शर्मा के साथ सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाले कप्तान भी बन गए हैं। हालांकि आईपीएल के 16वें सीजन में अपने रिटायरमेंट की अफवाहों के कारण खूब सुर्खियों में रहे वाले धोनी, पूरे सीजन घुटने की चोट के चलते परेशान नजर आए थे।

बावजूद इसके धोनी ने सभी मुकाबलों में खेलकर अपना योगदान दिया था। इस बीच घुटने की सफल सर्जरी के बाद धोने के खास दोस्त और बिजनेसमैन हितेश संघवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके साथ साउथ इंडियन ब्रेकफास्ट करते समय की एक तस्वीर ब्रेकफास्ट विथ द मैन, द मीथ, द लीजेंड कैप्शन के साथ शेयर की है।

शेयर की गई तस्वीर में धोनी और हितेश संघवी ब्रेकफास्ट में इडली और वड़ा खाते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर धोनी की यह तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। फैंस धोनी के साउथ इंडियन ब्रेकफास्ट करने पर कई मजेदार रिएक्शन देते नजर आ रहें हैं। बता दें धोनी की सर्जरी डॉ. दिनशॉ पारदीवाला ने की है। इससे पहले उन्होंने टीम इंडिया के विकेटकीपर ऋषभ पंत का भी ऑपरेशन किया था।

यहां देखिए वायरल तस्वीर पर फैंस के रिएक्शन

 

 

 

Ben Stokes

बेन स्टोक्स ने रचा ऐसा इतिहास जिसे तोड़ने के लिए धोनी को 10 जन्म भी कम पड़ेंगे, जानें?

Rohit Sharma WTC FINAL

WTC फाइनल में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में इस खिलाड़ी को रोहित शर्मा नहीं देंगे जगह! जानें क्या है दुश्मनी?