Advertisment

ऋषभ पंत की वापसी को लेकर चयनकर्ता कर रहे हैं जल्दबाजी!, NCA से आई डराने वाली अपडेट

दिसंबर 2022 में एक भयानक कार दुर्घटना का शिकार होने के बाद से ऋषभ पंत NCA में रहकर रिहैब कर रहे हैं। जहां पंत की फिटनेस में जबरदस्त सुधार दिख रहा है।

author-image
Manoj Kumar
New Update
Rishabh Pant

Rishabh Pant

पिछले साल के आखिर में गंभीर सड़क दुर्घटना का शिकार हुए भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत फिलहाल बैंगलोर स्थित NCA में रिहैब से गुजर रहे हैं। पंत की सड़क दुर्घटना की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इस दुर्घटना में पंत की कार हादसे की जगह पर ही पूरी तरह जलकर राख हो गई थी।

Advertisment

हालांकि स्थानिय लोगों ने समय रहते पंत को जलती कार में से निकालकर पास के अस्पताल में भरती कराया था। इसके बाद पंत ने आईपीएल 2023 से पहले मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल में घुटने की सफल सर्जरी करा कर NCA में रिहैब के लिए लौट आए थे। तभी से पंत वहां रहकर टीम इंडिया में वापसी के लिए जमकर पसीना बहा रहे हैं। इस बीच एक मीडिया रिपोर्ट ने दावा किया है कि NCA में मौजूद पंत ने तेज गेंदबाजों के सामने बल्लेबाजी का जमकर अभ्यास शुरु कर दिया है।

ऋषभ पंत ने शुरु किया तेज गेंदबाजों के खिलाफ बल्लेबाजी का अभ्यास

दिसंबर 2022 में एक भयानक कार दुर्घटना का शिकार होने के बाद से ऋषभ पंत NCA में रहकर रिहैब कर रहे हैं। जहां पंत की फिटनेस में जबरदस्त सुधार दिख रहा है। अपनी सेहत से जुड़ी अपडेट अक्सर पंत अपने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। इस बीच एक मीडिया रिपोर्ट ने दावा किया हैं कि पंत NCA में नेट पर 140 किमी प्रति घंटे से अधिक गति वाली गेंदों का सामना कर रहे हैं।

Advertisment

पंत ने पिछले महीने से नेट पर बल्लेबाजी करनी शुरू की थी। तभी से पंत लगातार बढ़ती स्पीड़ वाली गेंदों पर अभ्यास कर रहे हैं। आगे रिपोर्ट में बताया गया हैं कि पंत को इतनी गति से गेंदों का सामना करने के बावजूद किसी भी तरह की परेशानी नहीं हुई है। इसके साथ ही पंत अभ्यास के दौरान गेंद की छोटी-छोटी हरकतों के साथ भी सहज देखें।

इसके साथ ही पंत ने  विकेटकीपिंग भी शुरू कर दी है। हालांकि, पंत अभी भी ज्यादा शारीरिक मेहनत करने से बच रहे हैं। मगर पंत के साथ काम कर रहें  मेडिकल स्टाफ और फिटनेस एक्सपर्ट को भरोसा है कि वह अगले कुछ महीनों में कड़ा शारीरिक अभ्यास भी शुरु कर देंगे।

यहां देखिए पंत से जुड़ी रिपोर्ट पर फैंस के रिएक्शन

 

 

 

 

 

T20-2023 Cricket News India Rishabh Pant INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 ODI World Cup 2023