Advertisment

शिखर धवन जल्द करने वाले है बॉलीवुड में डेब्यू, अक्षय कुमार के साथ डांस का वीडियो हुआ वायरल

Shikhar Dhawan को कॉन्ट्रैक्ट से भी बाहर कर दिया गया। इसके बाद भी धवन इससे खुश नजर आएं। धवन को अक्षय कुमार के साथ ठुमका लगाते हुए देखा गया। 

author-image
Joseph T J
New Update
shikhar

Shikhar Dhawan & Akshay Kumar

इंडियन क्रिकेट बोर्ड ने 28 फरवरी को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट जारी किया। इस कॉन्ट्रैक्ट से धाकड़ खिलाड़ी शिखर धवन (Shikhar Dhawan) को भी बाहर कर दिया गया। धवन एक समय टीम के मुख्य खिलाड़ी हुआ करते थे। अब उन्हें टीम में जगह नहीं ही मिलती है और अब कॉन्ट्रैक्ट से भी बाहर कर दिया गया। इसके बाद भी धवन इससे खुश नजर आएं। धवन को अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ ठुमका लगाते हुए देखा गया। 

Advertisment

धवन को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में नहीं किया गया शामिल 

इस बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में ज्यादातर नए खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इस कारण से भी धवन को इस लिस्ट से नजरअंदाज किया गया है। धवन ने भारतीय टीम के लिए अपना आखिरी मुकाबला करीब डेढ़ साल पहले खेला था। उसके बाद वो टीम से बाहर हो गए। 

ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शिखर धवन के साथ अक्षय कुमार डांस करते हुए दिखाए दे रहे हैं। शिखर धवन डांस के जरिए अक्षय कुमार की आने वाले फिल्म का प्रमोशन करते हुए नजर आ रहे हैं। धवन और अक्षय के बीच काफी पुरानी दोस्ती है। ऐसा हो सकता है कि धवन जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू भी कर सकते हैं। 

Advertisment

देखें शिखर धवन का डांस वीडियो

आईसीसी टूर्नामेंट में सबसे सफल बल्लेबाजों में एक शिखर धवन का क्रिकेट करियर अब ढलान पर है। शिखर धवन अभी डीवाई पाटिल टूर्नामेंट में खेलते नजर आ रहे हैं। इसके बाद वो आईपीएल में पंजाब किंग्स की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। उम्मीद है कि शिखर आईपीएल में बढ़िया प्रदर्शन कर टीम को ट्रॉफी जीताने में कामयाब होंगे। 

Shikhar Dhawan