/sky247-hindi/media/post_banners/ZIeFC5nBsfGW9LVmERH3.webp)
Shikhar-Dhawan-and-MS-Dhoni
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब तक के भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक रहे हैं। धोनी की कप्तानी में ही भारत ने 2007 में टी-20 आई वर्ल्ड कप जीता था। उसके बाद 2011 में 28 सालों के बाद दूसरा वनडे वर्ल्ड कप जीतने में कामयाबी हासिल की थी। धोनी प्रशंसकों के बीच अपने शांत स्वभाव और क्रिकेट की गहरी समझ के कारण खूब लोकप्रिय हैं।
शिखर ने खोले धोनी के कप्तानी के कई राज
बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने हाल ही में 'द रणवीर शो' पर बात करते हुए महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी से जुड़ी कई बातों पर विस्तार से बात की है। धवन कहते है कि, 'धोनी भाई ने टीम के भीतर बहुत ही सुकून भरा माहौल बनाया था। वह बहुत शांत हैं। वो प्लेयर को वो ही बात कहते हैं जो कहनी जरूरी है। धोनी भाई की मौजूदगी टीम को सकारात्मक ऊर्जा से भर देती है।'
धवन आगे कहते हैं, 'धोनी बहुत ही खुश मिजाज आदमी है। वह बहुत ही सरल और जमीन से जुड़े व्यक्ति हैं। वह भी कई बार आक्रामक होते हैं, लेकिन वह खुद को संयमित रखते हैं क्योंकि उनको पता हैं कि उनके आक्रामक होने से टीम के प्रदर्शन पर फर्क पड़ सकता है। साथ ही धोनी काफी परिपक्क इंसान है। उनके पास बहुत अधिक आत्म-नियंत्रण है।' बता दें कि शिखर धवन ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खूब क्रिकेट खेला है।
पंजाब ने की सीजन की शानदार शुरुआत
आईपीएल का पिछला सीजन पंजाब के लिए अच्छा नहीं रहा था, लेकिन इस सीजन में पंजाब का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। टीम ने अब तक खेले गए दो के दो मैच जीतकर जबरदस्त शुरुआत की है। शिखर धवन की कप्तानी में टीम का संतुलन इस बार गजब का नजर आ रहा है। साथ ही प्रभसिमरन सिंह और शिखर धवन भी गजब की फॉर्म में नजर आ रहे हैं। देखना दिलचस्प होगा कि शिखर धवन की कप्तानी में पंजाब का सफर आईपीएल के इस सीजन में कैसा रहता है।
/sky247-hindi/media/agency_attachments/Gp7OhjtPJUgJXHsPQxgR.png)
/sky247-hindi/media/media_files/dxXjCQM1LTljwI6rkSTc.jpg)
Follow Us/sky247-hindi/media/media_files/6tJrsxihTNWWadxPdevC.jpg)