शिखर धवन का दिल तोड़ने वाली लड़की को मिला गब्बर से करारा जवाब

भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने एक लड़की को प्रपोजल देने का किस्सा सुनाया और बताया कि उन्हें क्या जवाब मिला था।

author-image
Justin Joseph
New Update
Shikhar Dhawan. (Photo Source: IPL/BCCI)

Shikhar Dhawan. (Photo Source: IPL/BCCI)

शिखर धवन अपने मस्तमौला अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वह सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रशंसकों से जुड़े रहते हैं और अक्सर अपने फनी वीडियो शेयर करते रहते हैं। इस समय शिखर धवन इंडियन टी-20 लीग में पंजाब टीम का हिस्सा है और टीम ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है। इस बीच भारत के सलामी बल्लेबाज ने एक लड़की को प्रपोजल देने का किस्सा सुनाया और बताया कि उन्हें क्या जवाब मिला था।

Advertisment

करियर के शुरुआती दौर में एक लड़की को किया था प्रपोज

दरअसल पंजाब फ्रेंचाइजी के यूट्यूब चैनल पर धवन ने बताया कि उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दौर में एक लड़की को प्रपोज किया था। लेकिन लड़की ने उनके प्रपोजल को स्वीकार नहीं किया। गब्बर के नाम से मशहूर धवन ने कहा उन दिनों उनका रंग थोड़ा दबा हुआ था। हालांकि धवन ने उस लड़की को मजेदार तरीके से जवाब दिया। उन्होंने कहा, मैंने उससे कहा था कि तुम एक कोहिनूर का हीरा छोड़ रही हो।

धवन ने इस बातचीत के दौरान पंजाब के साथी खिलाड़ी जॉनी बेयरस्टो की तुलना हंसराज हंस से की। इसके साथ ही धवन ने अपने प्रशंसक शंकर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनके इस प्रशंसक ने किस तरह से अपने शरीर पर टूट बनवा रखे हैं। उन्होंने कहा वह प्रशंसक उनके लिए खास है और उनके दिल के बहुत करीब है।

टूर्नामेंट में पंजाब का अच्छा प्रदर्शन

इंडियन टी-20 लीग के 15वें संस्करण में पंजाब की टीम ने अब तक शानदार खेल दिखाया है। टीम ने अब तक तीन मुकाबले खेले हैं और दो में उसे जीत मिली है। फिलहाल अंकतालिका में वह चौथे स्थान पर है और उसका अगला मुकाबला 8 अप्रैल को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में गुजरात के खिलाफ होगा।

Advertisment

वहीं इस सीजन शिखर धवन के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने तीन पारियों में 92 रन बनाए हैं, जिसमें 43 रन उनका सर्वोच्च स्कोर है। वह लियाम लिविंगस्टोन के बाद पंजाब के लिए अभी तक दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। लिविंगस्टोन ने तीन पारियों में 98 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 60 रन है।

Punjab INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 General News Cricket News T20-2022 Shikhar Dhawan