कुछ ही घंटों में शिवम दुबे को मिली दोहरी खुशी, पिता बनने के बाद चेन्नई ने मेगा ऑक्शन में करोड़ों में खरीदा

शिवम दुबे को दोहरी खुशी मिली, जहां एक तरफ पत्नी ने बेटे को जन्म दिया, तो वहीं दूसरी तरफ मेगा ऑक्शन में चेन्नई ने 4 करोड़ रुपये में खरीदा।

author-image
Justin Joseph
New Update
Shivam Dube and his wife. (Photo Source: Twitter)

Shivam Dube and his wife. (Photo Source: Twitter)

भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे के लिए रविवार 13 फरवरी का दिन यादगार रहेगा, जहां एक तरफ उनकी पत्नी ने एक बेटे को जन्म दिया, तो वहीं दूसरी तरफ मेगा ऑक्शन में चार बार की चैंपियन चेन्नई ने उन्हें चार करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। शिवम दुबे ने अपने पिता की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी।

Advertisment

क्रिकेटर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी और बच्चे की तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उनकी पत्नी ने बच्चे को अपनी गोद में लिया हुआ है। गौरतलब है कि शिवम दुबे ने लंबे समय तक डेटिंग करने के बाद 17 जुलाई 2021 को अंजुम खान से शादी की थी।

क्रिकेटर शिवम दुबे के लिए यादगार दिन

शिवम दुबे के लिए आज दोहरी खुशी का दिन है, क्योंकि उनके पर्सनल लाइफ के अलावा प्रोफेशन लाइफ में खुशखबरी मिली। इंडियन टी-20 लीग के मेगा ऑक्शन में चेन्नई ने उन्हें 4 करोड़ रुपये में खरीदा। दुबे इससे पहले इंडियन टी-20 लीग 2021 में राजस्थान के लिए खेले, लेकिन ज्यादा सफल नहीं हुए।

राजस्थान से पहले शिवम दुबे ने बैंगलोर का प्रतिनिधित्व किया। राजस्थान ने मेगा ऑक्शन से पहले दुबे को रिटेन नहीं किया। अब ऐसे में उन्हें चेन्नई ने खरीद लिया है तो ऐसा लगता है कि महेंद्र सिंह धोनी कप्तानी में दुबे की किस्मत चमक सकती है।

Advertisment

धोनी की कप्तानी में चमक सकती है किस्मत

ऑलराउंडर दुबे चेन्नई के लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी साबित हो सकते हैं, जो हमेशा से अपनी टीम में ऑलराउंडर को रखना पसंद करती है। चेन्नई ने मेगा ऑक्शन से पहले एमएस धोनी, रुतुराज गायकवाड़, मोइन अली और रवींद्र जडेजा को रिटेन किया था।

चेन्नई की बात करें तो उसने मेगा ऑक्शन में ब्रावो, रॉबिन उथप्पा और अंबाती रायूडू जैसे ज्यादातर कोर खिलाड़ियों को खरीदा। इसके अलावा चेन्नई ने दीपक चाहर के लिए भारी राशि खर्च की।अन्य फ्रेंचाइजी के साथ आक्रामक बोली लगाने के बाद चाहर को चेन्नई ने 14 करोड़ रुपये में वापस खरीद लिया।

T20-2022 INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 General News India Cricket News