Indian T20 League : कोलकाता फ्रेंचाइजी का बड़ा ऐलान, श्रेयस अय्यर होंगे टीम के कप्तान

मेगा ऑक्शन में खरीदे गए श्रेयस अय्यर कोलकाता के अगले कप्तान होंगे। फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी।

author-image
Justin Joseph
New Update
Shreyas Iyer (Image Credit: Twitter)

Shreyas Iyer (Image Credit: Twitter)

इंडियन टी-20 लीग 2022 मेगा ऑक्शन में कोलकाता फ्रेंचाइजी ने श्रेयस अय्यर को 12.25 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपने टीम में शामिल किया। चूंकि कोलकाता को आगामी संस्करण के लिए कप्तान की तलाश थी, ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा था कि मेगा ऑक्शन में खरीदे गए श्रेयस अय्यर कोलकाता के अगले कप्तान होंगे। अब कोलकाता ने साफ कर दिया है कि श्रेयस अय्यर ही टीम के अगले कप्तान होंगे। फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी।

Advertisment

कप्तानी का रिकॉर्ड है अच्छा

श्रेयस अय्यर का इंडियन टी-20 लीग में कप्तानी का रिकॉर्ड अब तक बहुत अच्छा रहा है। उन्होंने दो से अधिक सीजन में दिल्ली की टीम का नेतृत्व किया। 2019 संस्करण के मिड सीजन से गौतम गंभीर से पदभार संभालने के बाद अय्यर ने 2019 और 2020 संस्करणों में फ्रेंचाइजी को प्लेऑफ तक पहुंचाया था।

2020 संस्करण में उनके नेतृत्व में ही दिल्ली ने फाइनल तक का सफर तय किया। हालांकि वह मुंबई से हार गई। इस बीच इयोन मोर्गन ने कोलकाता का नेतृ्त्व किया और पिछले सीजन में आश्चर्यजनक रूप से टीम को फाइनल तक पहुंचाया। हालांकि मोर्गन का बल्ला पूरे सीजन खामोश रहा और वह रन बनाने में नाकाम रहे। इसलिए वह मेगा ऑक्शन 2022 में अनसोल्ड रहे।

Advertisment

कोलकाता के छठे कप्तान बने अय्यर

श्रेयस अय्यर इंडियन टी-20 लीग इतिहास में कोलकाता के छठे कप्तान हैं। सौरव गांगुली, गौतम गंभीर, ब्रेंडन मैकुलम, दिनेश कार्तिक और इयोन मोर्गन जैसे खिलाड़ी पहले कप्तान रह चुके हैं। कोलकाता ने गौतम गंभीर के नेतृत्व में 2012 और 2014 में दो बार खिताब अपने नाम किया। हालांकि, वे कोलकाता 2021 संस्करण में ट्रॉफी जीतने के सबसे करीब थे, लेकिन चेन्नई से हार मिली। अब टीम अपने नए कप्तान श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में चमत्कार करना चाहेगी।

जहां मेगा ऑक्शन का सवाल है, कोलकाता ने पैट कमिंस, नितीश राणा और एलेक्स हेल्स जैसे कुछ शानदार खिलाड़ियों को चुना है। फिलहाल अय्यर वर्तमान में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा हैं। वह संभवत: बुधवार को होने वाले मुकाबले में खेलते नजर आएंगे।

T20-2022 INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 General News India Cricket News Shreyas Iyer