श्रेयस अय्यर वर्तमान में चल रहे आईपीएल का हिस्सा नहीं हैं। उनकी अनुपस्थिति में, नितीश राणा कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का नेतृत्व कर रहे हैं। बता दें कि पीठ की समस्या के कारण अय्यर टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। अय्यर महीने पहले खत्म हुए बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का हिस्सा थे। लेकिन श्रेयस अय्यर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के दौरान कमर में चोट लग गई थी।
इसके बाद वे भारत की पहली पारी में बल्लेबाजी के लिए भी नहीं उतर सके और उन्हें स्कैन के लिए भेजा गया था। उसके बाद रिपोर्ट्स आईं कि उन्हें ठीक होने के लिए सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है। हालांकि, अय्यर इसके लिए तैयार नहीं थे क्योंकि इसके चलते शायद वह इस साल भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 से भी बाहर हो सकते थे।
वनडे वर्ल्ड कप 2023 में वापसी कर सकते हैं श्रेयस अय्यर!
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच खेला जाना है। दोनों टीमें WTC के फाइनल में द ओवल में एक दूसरे के खिलाफ 7 जून को दिखाई देंगे। मौजूदा स्थिति के अनुसार, अय्यर WTC फाइनल में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं। लेकिन, अब खबरें सामने आई हैं कि श्रेयस अय्यर की बैक सर्जरी ब्रिटेन में सफल हुई है। ऐसे में वह वनडे विश्व कप के लिए फिट होकर वापसी कर सकते हैं।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, “श्रेयस अय्यर की मंगलवार को लंदन में सर्जरी सफल हुई है। इसके साथ ही उन्होंने चलने का भी प्रयास किया।"
ऐसी पॉजिटिव रिपोर्ट देख फैन्स ने सोशल मीडिया पर अपने विचार शेयर किए हैं-
Recover soon Champ! pic.twitter.com/xCx6Mjjbi6
— ANEEK DEY #AmiKKR #Shreyasian (@AneekDey108) April 21, 2023
Recover soon Champ! pic.twitter.com/xCx6Mjjbi6
— ANEEK DEY #AmiKKR #Shreyasian (@AneekDey108) April 21, 2023
WTC final khelega ki nhi any official info?
— Retired ICT Fan (@akhileshvt74) April 21, 2023
Hm khush h pr hmse jyda khush to koi aur hi ho rha hoga... (D) 🤣
— Rohit Srivastava (@iRohit_60) April 21, 2023
Iski back surgery dhana ke malish se hi thik hogi 😮💨
— 𓆩𝐒𝐀𝐍𝐉𝐔𓆪 (@Im_Sanjuuu) April 21, 2023
Dhanashree blessings 🥵
— KESHAV ANAND (@Keshav_Anand_) April 21, 2023
— पीकी बलविंदर (@balvinderpeaky) April 21, 2023
— YashRajgaria (@yash_rajgaria) April 21, 2023
WTC भारत के लिए बेहद ही जरूरी
यह भारत के लिए दूसरा मौका है जब वह WTC फाइनल जीतकर वर्ल्ड की नंबर 1 टेस्ट टीम बन सकते हैं। बता दें कि पिछली बार भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ हार गया था। लेकिन यह जीतना आसान दिख रहा वैसा होने नहीं वाला है। क्योंकि भारत विदेशी परिस्थितियों में अपने तीन सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों के बिना WTC फाइनल खेलेगी। इसमें श्रेयस अय्यर, जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत का नाम है।