अर्जुन तेंदुलकर के डेब्यू मैच में पहुंची बहन सारा तो फैंस बोले "जीजा जी को लेकर नहीं आई..."

अर्जुन तेंदुलकर के डेब्यू पर आज सारा अपने दोस्तों के साथ मैच देखने आई हैं। इसी बीच एक फैन ने यह कह दिया कि "शुभमन गिल जब मैच खेलने आएगा तो किसे सपोर्ट करोगी?

author-image
Manoj Kumar
New Update
अर्जुन तेंदुलकर

MI vs KKR : IPL 2023 का 22 वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच 3:30 से खेला जा रहा है। इस मुकाबले में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बता दें कि मैच से पहले सचिन तेंदुलकर और बेटे अर्जुन तेंदुलकर को लेकर वीडियो काफी तेजी से फैल रही थी। लोग अनुमान लगा रहे थे कि शायद आज के मैच में उनका डेब्यू हो सकता है।

Advertisment

खुशी की बात यह रही की अर्जुन तेंदुलकर ने आज मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू किया। एक ओर जहां फैंस उन्हें बधाई दे रहे थे वहीं, दूसरी तरफ कुछ फैंस अर्जुन तेंदुलकर के डेब्यू पर उनकी बहन सारा तेंदुलकर को ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल, अर्जुन के डेब्यू पर आज सारा अपने दोस्तों के साथ मैच देखने आई हैं। इसी बीच एक फैन ने यह कह दिया कि "शुभमन गिल जब मैच खेलने आएगा तो किसे सपोर्ट करोगी?

MI vs KKR : आइए देखें फैंस का रिएक्शन

MI vs KKR : अर्जुन तेंदुलकर ने लंबे इंतेजार के बाद किया मुंबई के लिए डेब्यू

कोलकाता के खिलाफ मुकाबले में अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया हैं। इसके साथ ही अर्जुन तेंदुलकर तीन साल बाद आईपीएल में डेब्यू कर रहे हैं। बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर पिछले तीन साल से मुंबई से जुड़े हुए हैं। 2022 के मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने अर्जुन को 30 लाख में खरीदा था, लेकिन तब से ही अर्जुन अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।

आखिरकार अर्जुन तेंदुलकर का इंतजार खत्म हुआ। मुकाबले की बात करें तो मुंबई के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। अब यह देखना दिलचप्स होगा कि अर्जुन तेंदुलकर गेंद के साथ क्या कमाल करते हैं। मुकाबले से पहले मुंबई के कोच मार्क बाउचर कह चुके हैं कि पिछले छः महीने से अर्जुन का प्रदर्शन गेंद के साथ कमाल का था। अर्जुन तेंदुलकर ने घरेलू सीजन में गेंद के साथ अच्छा प्रदर्शन किया था।

Indian Premier League General News Cricket News INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 T20-2023 Mumbai Kolkata