Advertisment

SL vs AUS 2nd Test : तीसरे दिन का खेल समाप्त, दिनेश चांदीमल के शतक से श्रीलंका को मिली बढ़त

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल समाप्त होने पर मेजबान टीम ने 6 विकेट खोकर 431 रन बना लिए हैं।

author-image
Justin Joseph
New Update
SL vs AUS : (Photo Source: Twitter)

SL vs AUS : (Photo Source: Twitter)

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच गॉल स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहां तीसरे दिन का खेल समाप्त होने पर श्रीलंका ने 6 विकेट के नुकसान पर 431 रन बना लिए हैं और ऑस्ट्रेलिया पर उसकी बढ़त अब 67 रन की हो गई है। फिलहाल दिनेश चांदीमल 118 और रमेश मेंडिस 7 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं।

Advertisment

मेजबान टीम ने दूसरे दिन के स्कोर 184/2 के आगे खेलना शुरू किया। दिन के शुरुआत में कुसल मेंडिस ने अपने स्कोर में एक रन जोड़े थे कि नाथन लियोन ने श्रीलंका को दिन का पहला झटका दिया। मेंडिस 161 गेंदों में 85 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि इसके बाद एंजेलो मैथ्यूज और दिनेश चांदीमल ने मजबूती के साथ पारी को आगे बढ़ाया। दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 83 रनों की साझेदारी की।

चांदीमल ने जड़ा शानदार शतक

इस बीच मिचेल स्टार्क ने मैथ्यूज के रूप में श्रीलंका को दिन का दूसरा झटका दिया।  आउट होने से पहले एंजेलो मैथ्यूज ने 52 रनों की पारी खेली। इसके बाद दिनेश चांदीमल का साथ कामिंदु मेंडिस ने दिया। दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हुई और श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया के स्कोर को पार करते हुए मेहमान टीम पर बढ़त बनाना शुरू किया।

Advertisment

कामिंदु मेंडिस ने 137 गेंदों में 61 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद निरोशन डिकवेला भी सिर्फ 5 रन के स्कोर पर चलते बने। उन्हें नाथन लियोन ने कमिंस के हाथों लपकवाया। हालांकि, इसके बाद दिन खेल समाप्त होने तक श्रीलंका ने कोई और विकेट नहीं गंवाया। दिनेश चांदीमल 118 रन बनाकर नाबाद लौटे, जबकि रमेश मेंडिस 7 रन पर नाबाद रहे।

दिनेश चांदीमल एक छोर से डटे रहे और उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपना 13वां शतक पूरा किया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ये उनका दूसरा शतक है।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 364 रन बनाए। मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ ने शतकीय पारियां खेलीं। जहां लाबुशेन ने 104 रन बनाए, वही स्मिथ ने 145 रनों की नाबाद पारी खेली। इन दोनों के अलावा ऑस्ट्रेलियाई टीम का कोई और बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।

Test cricket Australia Cricket News General News Sri Lanka DInesh Chandimal Sri Lanka vs Australia 2022