SL vs AUS: श्रीलंकाई दर्शकों ने अपने इस कदम से ऑस्ट्रेलियाई टीम का जीता दिला जिसकी हो रही हर तरफ चर्चा

हार के अलावा ऑस्ट्रेलिया यह देखकर हैरान रह गया कि एक विदेशी देश में दर्शकों ने उनका स्वागत कितने बेहतरीन तरीके से किया।  

author-image
Manoj Kumar
New Update
SL vs AUS: श्रीलंकाई दर्शकों ने अपने इस कदम से ऑस्ट्रेलियाई टीम का जीता दिला जिसकी हो रही हर तरफ चर्चा

ऑस्ट्रेलिया का 5 ODI मैचों वाला श्रीलंका दौरा बीते शुक्रवार यानि 24 जून को खत्म हो चुका है। होस्ट कर रही टीम  श्रीलंका ने श्रृंखला में 3-2 से जीत हासिल की साथ ही अपने मनोबल को भी आगे के मैचों के लिए बढ़ाया। लेकिन हार के अलावा ऑस्ट्रेलिया यह देखकर हैरान रह गया कि एक विदेशी देश में दर्शकों ने उन्हें अलविदा कितने बेहतरीन तरीके से किया।

Advertisment

श्रीलंका एक बड़े आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है और वहां कि आम जनता रोज नई मुसीबत झेल रही है। तेल, बिजली, और रोजमर्रा की चीजों को लेकर कमी ने जीवन-यापन के हालात काफी मुश्किल कर दिए हैं। लेकिन, देश में राजनीतिक और आर्थिक संकट के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने श्रीलंका का अपना दौरा रद्द नहीं किया।

ऐसा कदम उठाने पर  श्रीलंका क्रिकेट (SLC), उसके खिलाड़ी और लोगों को अच्छा बूस्ट देगा ताकि वो इस परेशानी से थोड़ा बाहर निकल कर कुछ सुकून पा सकें। यह मैच दर्शकों को उनके दिनभर की परेशानियों से भटकाने में सफल रहा। 5 वें ODI के खत्म होने के बाद कोलंबो ग्राउन्ड में बैठे दर्शकों ने ऑस्ट्रेलिया का नाम जोर-जोर से लेना शुरू कर दिया, क्योंकि वह संकट जैसे समय में देश में क्रिकेट टूर करने आए थे।

 

यह एक बेहद खास पल था और इसका श्रेय वहाँ बैठे सभी लोगों को जाता है: मैक्सवेल

ग्लेन मैक्सवेल ने कहा कि सभी दर्शक हाथों में "थैंक यू ऑस्ट्रेलिया" के बैनर लेके खड़े थे, कुछ ने तो ऑस्ट्रेलिया की जर्सी तक पहन रखी थी। उन्होंने बताया कि डिजिटल बोर्ड भी "थैंक यू" से लिखा हुआ था। विदेशी देश में लोगों को पीली जर्सी में देखने के बाद मैं बहुत आश्चर्यचकित हो गया हूं।

मैक्सवेल ने कहा कि, "यह बहुत ही ज्यादा अनोखा था। मैंने अपने साथियों से कहा कि यह कितनी खुशी की बात है कि विदेशी देश में हमें लोग इतना उत्साहित कर रहे हैं। क्रिकेट टूर के समय हम एक देश के लिए किसी दुश्मन से कम नहीं होते लेकिन जिस प्रकार का प्यार और व्यवहार यहां के लोगों ने दिखाया है वह आज तक का सबसे बेहतरीन अनुभव रहा है।"

"सभी ने पीली जर्सी पहन रखी थी और ऑस्ट्रेलिया के झंडे लहरा रहे थे। मैं सभी का आभारी रहूंगा कि वह हमारे लिए यहां तक आयें। अभी श्रीलंका के लोगों के लिए मुश्किलों भरा दौर है और इस समय उनका मैदान में आकार हमारे लिए प्यार दिखाना बहुत बड़ी चीज है। आशा है कि वह हमारे मैच से मनोरंजित हुए होंगे।"

Sri Lanka vs Australia Australia Sri Lanka vs Australia 2022 Glenn Maxwell