'अंबानी भी नहीं खरीद पाया' स्मृति मंधाना पर लगी महिला ऑक्शन की सबसे बड़ी बोली तो फैंस का आया रिएक्शन

स्मृति मंधाना के लिए बोली शुरू हुई मुंबई फ्रेंचाईजी पहले से ही बोली लगाने के लिए तैयार थी। शुरुआत में ऐसा लगा कि मुंबई ही मंधाना के लिए आखिरी बोली

author-image
Manoj Kumar
New Update
SMRITI MANDHANA स्मृति मंधाना

SMRITI MANDHANA स्मृति मंधाना

महिला टी-20 लीग का उद्घाटन संस्करण इस साल मार्च में शुरू होने वाला है। टूर्नामेंट को लेकर तैयारियां जोरो-शोरो से चल रही है और इसके साथ ही 13 फरवरी को इस लीग के लिए ऑक्शन रखा गया है। यह महिला ऑक्शन मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जा रहा है। जहां 409 खिलाड़ियों पर पांच फ्रेंचाइजी द्वारा बोली लगाई जा रही है।

Advertisment

इस ऑक्शन में सबसे पहला नाम भारतीय टीम की सलामी और स्टार महिला बल्लेबाज स्मृति मंधाना को रखा गया। ऑक्शन से पहले ही यह खबर थी कि इस महिला बल्लेबाज के लिए फ्रेंचाईजी काफी ज्यादा बोली लगाने वाली हैं और हमें कुछ ऐसा ही देखने को मिला। स्मृति ऑक्शन के लिए सबसे उच्चतम 50 लाख वाली बेस प्राइस में थी जिसमें 24 महिला खिलाड़ी शामिल हैं।

बैंगलोर फ्रेंचाईजी ने लगाई स्मृति मंधाना के लिए सबसे बड़ी बोली

जैसी ही स्मृति मंधाना के लिए बोली शुरू हुई मुंबई फ्रेंचाईजी पहले से ही बोली लगाने के लिए तैयार थी। शुरुआत में ऐसा लगा कि मुंबई ही मंधाना के लिए आखिरी बोली लगाएगी लेकिन बैंगलोर फ्रेंचाईजी ने कुछ प्लान ही बनाया था। स्मृति के लिए बोली जैसी ही 3 करोड़ से ऊपर गई मुंबई ने अपने कदम पीछे खींच लिए लेकिन बैंगलोर ने अंत तक उनके लिए बिड किया और आखिर में 3.4 करोड़ में स्मृति मंधाना को अपने टीम में शामिल किया।

Advertisment

आपको बता दें कि स्मृति मंधाना और विराट कोहली के नंबर की जर्सी 18 है और दोनों को ही खिलाड़ी बैंगलोर की टीम में हैं।

आइए देखें स्मृति मंधाना पर फैंस का रिएक्शन

आपको बता दें कि ऑक्शन के लिए 1525 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था, लेकिन 409 खिलाड़ियों के नाम ही लिस्ट में चुने गए हैं। ऑक्शन में पांच फ्रेंचाइजी अहमदाबाद, मुंबई, बेंगलुरु, दिल्ली और लखनऊ हिस्सा ले रही हैं। सभी फ्रेंचाइजी के पर्स में 12 करोड़ रुपये की राशि है और वे 15-18 खिलाड़ियों को अपने स्क्वॉड में शामिल कर सकते हैं। नीलामी में हिस्सा लेने वाली सभी पांच टीमों के लिए स्लॉट की संख्या 90 है, जिसमें से 30 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियो के लिए रखा गया है। ऑक्शन के लिए 24 खिलाड़ियों का बेस प्राइस 50 लाख रुपये रखा गया है।

Women's T20 League Women's T20 League 2023 General News India Cricket News Bangalore