"सॉरी अंबानी पापा, आपके बिना नहीं हो रहा" CSK की जीत पर फैंस ने मुंबई इंडियंस के कुछ यूं लिए मजे

IPL 2023, MI vs CSK : आईपीएल 2023 का 12 वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग और मुंबई इंडियंस के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया।

author-image
Manoj Kumar
New Update
मुंबई इंडियंस MI MI vs CSK IPL

IPL 2023, MI vs CSK : आईपीएल 2023 का 12 वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग और मुंबई इंडियंस के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को #Elclasico नाम दिया गया क्योंकि यह 5 बार की चैंपियंस मुंबई और 4 बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई के बीच खेला गया।

Advertisment

चेन्नई ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले रोहित शर्मा की MI को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। मुंबई ने 20 ओवर में 157 रन बनाए और चेन्नई के सामने 158 रनों का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में चेन्नई ने 18.1 ओवर में ही मुकाबले को 7 विकेट से जीत लिया।

MI vs CSK :चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अजिंक्य रहाणे के खेली शानदार पारी

हालांकि लक्ष्य का पीछा करने चेन्नई की तरफ से डेवोन कॉनवे और रुतुराज गायकवाड़ आए। हालांकि, मुंबई ने पहले ओवर के चौथी गेंद पर कॉनवे को पवेलियन भेज दिया। डेवोन 4 गेंद खेलकर शून्य पर आउट हुए। उसके बाद रुतुराज का साथ देने अजिंक्य रहाणे क्रीज पर आए और सबको चौंका दिया।

एक घायल शेर की तरह वापसी करते हुए रहाणे ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में 19 गेंदों में सबसे पहले अर्धशतक जड़ा और रुतराज गायकवाड़ के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी की। फैंस देखकर यह हैरान हो गए कि रुतुराज जिन्होंने चेन्नई के लिए पिछले 2 मैचों में कमाल की पारी खेली वह दूसरी ओर से खड़े होकर बस रहाणे को बल्लेबाजी करते देख रहे हैं।

Advertisment

रहाणे ने अपनी इस पारी में 27 गेंदों में 61 रन बनाए जिसमें उन्होंने 3 छक्के और 7 चौके जड़े। उन्होंने इस पारी में 225.93 की शानदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। इसके बाद शिवम दुबे ने 28 रनों का योगदान दिया। फिर अंबाती रायडू और रुतुराज ने बिना विकेट खोए टीम को जीत की दहलीज पर लेकर गए। रायडू ने 20 नाबाद रन बनाए तो वहीं, रुतुराज ने भी 40 नाबाद रन बनाए।

MI vs CSK : मुंबई ने 20 ओवर में बनाए थे 157 रन

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की तरफ से पारी की शुरुआत इशान किशन और रोहित शर्मा ने की। दोनों शुरुआत में काफी आक्रामक नजर आए और ऐसा लगा कि MI अपने दूसरे मुकाबले में चेन्नई को बड़ा लक्ष्य देगी।

हालांकि, दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 38 रनों की साझेदारी हुई और टीम को कप्तान रोहित शर्मा के रूप में बड़ा झटका लगा। तुषार देशपांडे जैसे नौसिखिये गेंदबाज ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। रोहित शर्मा 13 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्के के मदद से 21 रन बनाकर चुपके से मैदान से डगआउट की तरफ खिंसक गए। इसके बाद इशान किशन ने 64 के टोटल स्कोर पर अपना विकेट खोया। उन्होंने 21 गेंदों में 5 चौके की मदद से 32 रन बनाए। इसके बाद टीम ने सूर्यकुमार यादव और कैमरून ग्रीन का विकेट खोया जो क्रमशः 1 और 12 रन बनाकर आउट हुए।

Advertisment

उसके बाद टीम के लिए तिलक वर्मा ने 22 रनों की पारी और टिम डेविड ने 31 रनों की पारी खेली और मुंबई इंडियंस को 150 के स्कोर तक करीब ले गई। इसके बाद रितिक शौकीन के 18 नाबाद रनों के योगदान के कारण मुंबई 20 ओवर में 157 रन बना पाई। चेन्नई की तरफ से रवींद्र जडेजा ने 3 विकेट, तुषार देशपांडे और सैंटनर ने 2-2 विकेट अपने नाम किये।

CSK की जीत पर फैंस का आया मजेदार रिएक्शन

INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 General News Cricket News Mumbai Rohit Sharma MS Dhoni Chennai