अपने खास प्रशंसक से मिलने उसके घर पहुंचे एमएस धोनी, आंसू पोछकर कहा रोना नहीं

हाल ही में धोनी के एक नन्हे प्रशंसक ने उनसे मिलने की इच्छा व्यक्त की। इस पर पूर्व भारतीय कप्तान खुद उसके घर मिलने पहुंच गए।

author-image
Justin Joseph
New Update
MS Dhoni interacting with a fan (Photo Source: Instagram/heartqueen_lavanya)

MS Dhoni interacting with a fan (Photo Source: Instagram/heartqueen_lavanya)

महेंद्र सिंह धोनी कितने डाउन टू अर्थ इंसान हैं, ये हर कोई जानता है। हाल ही में उन्होंने कुछ ऐसा किया है कि एक बार फिर उनके चाहने वाले उनके मुरीद हो गए हैं। दरअसल उनके एक नन्हे प्रशंसक ने उनसे मिलने की इच्छा व्यक्त की। इस पर पूर्व भारतीय कप्तान खुद उसके घर मिलने पहुंच गए। इस दौरान धोनी ने नन्हे प्रशंसक के साथ खूब बातें भी की।

Advertisment

एमएस धोनी भारतीय क्रिकेट के लोकप्रिय चेहरे में से एक हैं, जिनके करोड़ों प्रशंसक हैं। भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान को देखते हुए युवा क्रिकेटर उन्हें फॉलो करते हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी धोनी क्रिकेट में की दुनिया में एक्टिव हैं। वह इंडियन टी-20 लीग 2022 में चेन्नई की ओर से खेलें।

धोनी ने दिव्यांग प्रशंसक से घर जाकर की मुलाकात

हाल ही में लावण्या पिलानिया नाम की एक दिव्यांग प्रशंसक ने धोनी के साथ अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की। अपने इस पोस्ट के साथ लावण्या ने बताया धोनी कितने विनम्र हैं, कैसे हाथ मिलाया, उसके आंसू पोंछे और स्केच के लिए आभार व्यक्त किया। लावण्या बचपन से ही धोनी को अन्य लोगों की तरह काफी पसंद करती है।

लावण्या ने धोनी के साथ मुलाकात की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, "उनसे मिलने का एहसास कुछ ऐसा है, जिसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती। वह बहुत दयालु और मृदुभाषी हैं। जिस तरह से उन्होंने मेरे नाम की स्पेलिंग पूछी, मुझसे हाथ मिला और कहा रोना नहीं, मेरे आंसू पोंछे वो सब मेरे लिए आनंददायी पल था।"

Advertisment

लावण्या ने धोनी गिफ्ट के रूप में एक स्केच दिया, जिस पर धोनी ने नन्हीं प्रशंसक को थैंक्यू कहा। इस पर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए लावण्या ने पोस्ट में लिखा, "उन्होंने स्केच के लिए मुझे थैंक्यू कहा और कहा कि मैं ले जाऊंगा। उनके द्वारा बोले गए शब्द मुझे हमेशा याद रहेंगे। उन्होंने मुझे अपना कीमती समय दिया, जिसे मैं शब्दों के माध्यम से व्यक्त नहीं कर सकती। जब मैंने उनसे कहा कि आप बहुत अच्छे हो तो उनकी प्रतिक्रिया अनमोल थी। 31 मई 2022 का दिन मेरे लिए हमेशा खास रहेगा।"

Cricket News MS Dhoni India General News