in

टी20 विश्व कप के लिए श्रीलंका ने लॉन्च की नई जर्सी, संशोधित 15 सदस्यीय टीम की भी घोषणा की

टी20 विश्व कप 2021 के लिए श्रीलंका ने सोमवार को टीम की नई जर्सी लॉन्च की है।

Sri Lanka’s T20 World Cup 2021 jersey. (Photo Source: Twitter/CricWire)
Sri Lanka’s T20 World Cup 2021 jersey. (Photo Source: Twitter/CricWire)

टी20 विश्व कप 2021 के लिए श्रीलंका ने सोमवार को टीम की नई जर्सी लॉन्च की है। जर्सी नई डिजाइन के साथ यूनिक लुक में है। इसमें श्रीलंका के पारंपरिक जर्सी के रंग नीले और पीले में थोड़ा नारंगी, इंडिगो और काला का मिश्रण है। इसके साथ ही उसने टी20 विश्व के लिए संशोधित करते हुए अंतिम 15 सदस्यीय टीम की भी घोषणा की।

श्रीलंका ने टीम में किये बदलाव

श्रीलंका ने पिछले महीने की शुरुआत में घोषित 19 सदस्यीय टीम में चार बदलाव किये हैं, जिसें पथुम निसंका, अकिला धनंजय, लाहिरू कुमारा और बिनुरा फर्नांडो को टीम में शामिल किया गया है। वहीं कमिंदु मेंडिस, नुवान प्रदीप, प्रवीण जयविक्रमा, मिनोड भानुका, अशेन बंडारा, लक्षण संदाकन और रमेश मेंडिस को बाहर ही रखा गया है।

प्रदीप और मदुशंका दोनों घायल हो गए थे, जिसके बाद मैनेजमेंट ने कुमारा और बिनुरा को उनकी जगह शामिल किया। वहीं निसंका अंतिम 15 सदस्यीय में जगह बनाये हुए हैं। निरोशन डिकवेला, कुसल मेंडिस और दनुष्का गुणथिलका की तिकड़ी को टीम से बाहर ही रखा गया है। इन सभी पर डरहम कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन में दोषी ठहराए जाने के बाद एक साल का प्रतिबंध लगाया था।

हसरंगा और चमीरा आईपीएल से हुए अलग

वहीं अविष्का फर्नांडो, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, चमिका करुणारत्ने, वनिन्दु हसरंगा और दुष्मंथा चमीरा को टीम में बरकरार रखा गया है। हसरंगा और चमीरा मौजूदा आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा थे। हालांकि दोनों को क्वालीफायर के लिए श्रीलंकाई टीम के साथ जुड़ने के लिए आईपीएल बायो बबल से रिलीज कर दिया गया है।

विश्व कप की तैयारियों के लिए श्रीलंकन टीम ने हाल ही में टी20 सीरीज में ओमान को 2-0 से हराया था। श्रीलंका की टीम अपने अभियान की शुरुआत 18 अक्टूबर को नामीबिया के खिलाफ अबू धाबी में करेगी। श्रीलंका को आयरलैंड और नीदरलैंड के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। श्रीलंका 20 अक्टूबर को आयरलैंड के खिलाफ और 22 अक्टूबर को नीदरलैंड के खिलाफ खेलेगी। वहीं सुपर-12 की शुरुआत 23 अक्टूबर से होगी।

टी 20 विश्व कप 2021 के लिए श्रीलंकन टीम-

डसून शनका (कप्तान), कुसल परेरा, दिनेश चंडीमल, धनंजया डी सिल्वा (उपकप्तान), पथुम निसंका, चरित असलंका, अविष्का फर्नांडो, भानुका राजपक्षे, चमिका करुणारत्ने, वनिन्दु हसरंगा, दुष्मंथा चमीरा, लाहिरू कुमारा, महेश थीक्षाना, अकिला धनंजय, बिनुरा फर्नांडो।

Hasan Ali. (Photo Source: Getty Images)

टी20 विश्व कप से पहले हसन अली ने कहा- पाकिस्तान दुनिया की किसी भी टीम को हरा सकती है

Saina Nehwal (Photo via Getty Images)

चोट के कारण साइना हटीं, फिर भी उबेर कप के पहले मैच में भारत ने स्पेन को 3-2 से हराया