Advertisment

ब्रेकिंग: श्रीलंकाई क्रिकेटर दनुष्का गुनाथिलका रेप के आरोप में ऑस्ट्रेलिया में हुए गिरफ्तार, जानें पूरा मामला?

इंग्लैंड और श्रीलंका के मुकाबले के दौरान दनुष्का गुनाथिलका अपनी टीम के साथ थे। कई रिपोर्टों ने यह भी बताया है कि दनुष्का गुनाथिलका को मैच के..

author-image
Manoj Kumar
New Update
दनुष्का गुनाथिलका

दनुष्का गुनाथिलका

दनुष्का गुनाथिलका : 5 नवंबर 2022 को, श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी 20-20 विश्व कप यात्रा समाप्त की। वे सिडनी में इंग्लैंड के खिलाफ खेले। हालाँकि, वे मैच जीतने में विफल रहे क्योंकि इंग्लैंड ने उन्हें रोमांचक मुकाबले में हराया और वह सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर गए। इस प्रकार, मौजूदा एशिया कप चैंपियन ने अपने विश्व कप अभियान को पांच मैचों में चार अंकों के साथ अपने समूह के चौथे स्थान पर समाप्त कर दिया।

Advertisment

हालाँकि, यूएई में कुछ महीने पहले एशिया कप में जोरदार जीत के बाद श्रीलंकाई प्रशंसक दासुन शनाका और उनकी टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे थे। लेकिन टीम इसपर खरी नहीं उतरी।

श्रीलंका पर सबसे बड़ी मुसीबत तब टूटी जब वह वापस ऑस्ट्रेलिया से अपने देश जा रहे थे। रिपोर्टों के अनुसार, दनुष्का गुनाथिलका को 5 नवंबर 2022 को सिडनी में गिरफ्तार किया गया। श्रीलंका क्रिकेट सूत्रों के मुताबिक, एक महिला ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और उसी के आधार पर उन्हें जांच पड़ताल के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।

दनुष्का गुनाथिलका पर लगा रेप का आरोप

Advertisment

गौरतलब है कि सिडनी में इंग्लैंड और श्रीलंका के मुकाबले के दौरान दनुष्का गुनाथिलका अपनी टीम के साथ थे। कई रिपोर्टों ने यह भी बताया है कि दनुष्का गुनाथिलका को मैच के बाद ही गिरफ्तार किया गया था। द ऑस्ट्रेलियन की रिपोर्ट के अनुसार, श्रीलंका के स्टार बल्लेबाज के खिलाफ यौन उत्पीड़न के चार आरोप लगाए गए हैं। इसमें सहमति के बिना संभोग शामिल था। 29 साल की एक महिला ने उन पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। कथित तौर पर, गुनाथिलका ने उनसे डेटिंग ऐप के जरिए मुलाकात की थी।

घटना इस सप्ताह की शुरुआत में सिडनी में एक आवास पर हुई थी। सिडनी पुलिस ने उन्हें टीम होटल से गिरफ्तार किया। वे उसे  6 नवंबर को अदालत में पेश करेंगे। इसलिए टीम उन्हें सिडनी में छोड़कर श्रीलंका के लिए रवाना हो गई है।

दनुष्का गुनाथिलका ने नामीबिया के खिलाफ क्वालीफायर मैच में श्रीलंका के लिए केवल एक मैच खेला था और उस मैच में वह जीरो पर आउट हो गए थे। फिर, वह चोट के कारण बाहर हो गए थे।

T20 World Cup 2022 T20 World Cup Sri Lanka Danushka Gunathilaka