केएल राहुल और अथिया शेट्टी की कब हो रही शादी?, सुनील शेट्टी ने किया खुलासा

इस बीच दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने केएल राहुल के साथ अपनी बेटी अथिया शेट्टी की शादी की योजना के बारे में खुलासा किया।

author-image
Justin Joseph
New Update
KL Rahul: (Image Source: Twitter)

KL Rahul: (Image Source: Twitter)

भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी के साथ काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर स्पष्टीकरण भी दे दी है। फिर भी दोनों के लव लाइफ किसी से छिपी नहीं है। फैन्स दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Advertisment

इस बीच दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने भारतीय क्रिकेटर के साथ अपनी बेटी अथिया शेट्टी की शादी की योजना के बारे में खुलासा किया। उन्होंने कहा कि चूंकि केएल राहुल का कई सीरीज और टूर्नामेंट के साथ बिजी शेड्यूल है। इसलिए उन्हें शादी की तैयारी के लिए मुश्किल से ही समय मिलेगा।

सुनील शेट्टी ने जोर देकर कहा कि शादी सिर्फ दो दिन के ब्रेक में नहीं हो सकती है और जैसे दोनों इसके लिए फैसला करेंगे, तो यह होगा। उन्होंने कहा कि एक पिता के रूप में वह चाहते हैं कि बेटी की शादी हो जाए, लेकिन केएल राहुल के बिजी शेड्यूल है।

जानिए क्या कहा सुनील शेट्टी ने

सुनील ने इंस्टेंट बॉलीवुड के एक रिपोर्टर से कहा कि, "मुझे लगता है कि जैसे ही बच्चे फैसला करेंगे (यह जैसे ही बच्चे तय करेंगे) होगा।' 'राहुल के शेड्यूल है। अभी एशिया कप है, वर्ल्ड कप है, साउथ अफ्रीका टूर है, ऑस्ट्रेलिया टूर है। जब बच्चो को ब्रेक मिलेगा तब शादी होगी। एक दिन में शादी नहीं हो सकती ना?'

Advertisment

उन्होंने आगे कहा कि, 'अभी पापा चाहते हैं की लड़की है तो शादी हो जाए, लेकिन एक बार राहुल को ब्रेक मिल जाए, बच्चे तय करें कब, क्यों... आप कैलेंडर देखेंगे तो डर जाएंगे। एक दिन का दो दिन का गैप है, और दो दिन में शादी नहीं हो सकती है। तो यही है, जब वक्त मिलेगा तो प्लानिंग जरूर होगी।'

केएल राहुल ने हाल ही में समाप्त हुई जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में भारतीय टीम का नेतृत्व किया और उनकी कप्तानी में भारत ने सीरीज 3-0 से अपने नाम किया। हालांकि, राहुल ने बल्ले से कोई खास पारी नहीं खेली।

Advertisment
Cricket News KL Rahul General News India