सुनील गावस्कर बोले, रोहित-राहुल नहीं स्टार बल्लेबाज ऋषभ पंत को बनाओ अगला कप्तान

सुनील गावस्कर ने ऋषभ पंत का नाम सुझाया है और कहा कि अगर उन्हें जिम्मेदारी दी जाती है, तो पंत और भी बड़ी पारियां खेल सकेंगे।

author-image
Justin Joseph
New Update
Sunil Gavaskar

Sunil Gavaskar ( Image Credit: Twitter)

विराट कोहली ने 15 जनवरी को भारतीय टेस्ट टीम के कप्तानी से हटने का फैसला किया, जिसके बाद अब सवाल उठने लगे हैं कि भारत का अगला टेस्ट कप्तान कौन होगा। इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने ऋषभ पंत का नाम सुझाया है और कहा कि अगर उन्हें जिम्मेदारी दी जाती है, तो पंत और भी बड़ी पारियां खेल सकेंगे।

Advertisment

ऋषभ पंत के लिए रोहित शर्मा जैसे किसी खिलाड़ी के आगे कप्तानी का मौका मिलना मुश्किल होगा, जो लंबे समय तक सीमित ओवरों के कप्तान रहे हैं। इसके अलावा केएल राहुल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भारत का नेतृत्व किया और वह भूमिका के लिए एक और दावेदार हैं।

गावस्कर चाहते हैं पंत बने अगला कप्तान

वहीं दक्षिण अफ्रीका के दौरे से पहले अजिंक्य रहाणे को उपकप्तानी की भूमिका से हटा दिया गया था और रोहित शर्मा को उनकी जगह उपकप्तान बनाया गया था।। ऐसे में रहाणे टेस्ट कप्तानी के लिए पहली पसंद होते, यदि वे फॉर्म में होते। 1970 के दशक में भारत की कप्तानी करने वाले सुनील गावस्कर ने कहा कि यदि आप मुझसे पूछें, तो मैं ऋषभ पंत को भारत के अगले कप्तान के रूप में देखना चाहूंगा।

उन्होंने कहा कि इसकी एक वजह है, जब रिकी पोंटिंग ने मुंबई की कप्तानी छोड़ी और रोहित शर्मा को मुंबई की कप्तानी दी गई। उसके के बाद उनकी बल्लेबाजी में आए बदलाव को देखिए। अचानक कप्तान होने की जिम्मेदारी ने उन्हें 30, 40 और 50 के पारियों को शतक, 150 और 200 (दोहरा शतक) में बदलने के लिए प्रेरित किया।

Advertisment

रोहित शर्मा का दिया उदाहरण

सुनील गावस्कर चाहते हैं कि चयनकर्ता पंत को अगला कप्तान बनाए। उन्होंने रोहित शर्मा का उदाहरण देते हुए समझाया और कहा जब से रोहित ने 2013 में मुंबई के लिए कप्तानी संभाली, तब से उन्होंने पांच आईपीएल खिताब जीते हैं और टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक के सबसे सफल कप्तान हैं।

गावस्कर ने यह भी कहा कि अगर पंत को जिम्मेदारी दी जाती है तो वह और भी बड़ी पारियां खेल सकेंगे। गावस्कर ने कहा, "मुझे लगता है कि ऋषभ पंत को दी गई जिम्मेदारी की भावना से उन्हें न्यूलैंड्स में बनाए गए शानदार शतक से कई और रन बनाने में मदद मिलेगी।"

General News India Virat Kohli Cricket News Test cricket Rishabh Pant