दिवगंत ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर शेन वॉर्न पर विवादित बयान देने के बाद सुनील गावस्कर ने अपनी सफाई दी है और खेद व्यक्त किया है। उन्होंने का कि पहले तो उनसे यह सवाल कभी नहीं पूछा जाना चाहिए था और न ही उन्हें इस सवाल का जवाब देना चाहिए था।
दरअसल 5 मार्च को एक इंटरव्यू के दौरान भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर ने कहा था कि शेन वॉर्न बेहतर स्पिनर थे, लेकिन मुथैया मुरलीधर सर्वश्रेष्ठ स्पिनर है। शेन वॉर्न का रिकॉर्ड भारत के खिलाफ साधारण है और उन्हें भारत में कम सफलता मिली थी।
गावस्कर का यह बयान प्रशंसकों को अच्छा नहीं लगा और उन्होंने बयान के टाइमिंग पर कड़ी आपत्ति जताई थी। सोशल मीडिया पर सुनील गावस्कर की खूब आलोचना की गई। यहीं नहीं ऑस्ट्रेलियन और ब्रिटिश मीडिया द्वारा भी गावस्कर के इस बयान की आलोचना की गई थी। इसके कारण ही गावस्कर को सामने आना पड़ा।
जानिए सुनील गावस्कर ने क्या कहा
गावस्कर ने सफाई देते हुए अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें कहा कि टीवी पर उनसे एक एंकर ने पूछा कि क्या वॉर्न अब तक के सबसे महान स्पिनर हैं और उन्होंने अपनी व्यक्तिगत राय दी थी। वास्तव में उस प्रश्न को नहीं पूछा जाना चाहिए था और न ही इसका उत्तर दिया जाना चाहिए था। वह किसी तुलना या आलोचनात्मक मूल्यांकन का समय नहीं था।
उन्होंने कहा कि शेन वॉर्न सबसे महान क्रिकेटरों में से एक थे जिन्होंने कभी इस खेल की शोभा बढ़ाई। रोड मार्श भी खेल के सबसे महान विकेटकीपरों में से एक थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।
शेन वॉर्न पर दिए बयान से पलटे सुनील गावस्कर, बोले- यह तुलना का समय नहीं
दिवगंत ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर शेन वॉर्न पर विवादित बयान देने के बाद सुनील गावस्कर ने अपनी सफाई दी है और खेद व्यक्त किया है।
Sunil Gavaskar and Shane Warne (Photo source: Twitter)