in

रोहित शर्मा मेरी पहली पसंद, अगले दो टी20 वर्ल्ड कप के लिए बनें भारत के कप्तान : सुनील गावस्कर

सुनील गावस्कर ने कहा कि एक टीम लगातार दो टी20 विश्व कप के लिए बहुत अधिक कप्तानी में बदलाव नहीं करना चाहेगी।

Sunil Gavaskar
Sunil Gavaskar ( Image Credit: Twitter)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए रोहित शर्मा को भारतीय टीम का कप्तान बनाये जाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि रोहित शर्मा को आगामी टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम के कप्तान के रूप में विराट कोहली की जगह लेनी चाहिए। गावस्कर ने आगे कहा कि बैक-टू-बैक विश्व कप के लिए टीम इंडिया को बहुत अधिक कप्तानी में बदलाव नहीं करना चाहिए और रोहित शर्मा कप्तान के रूप में उनकी पहली पसंद होंगे।

बैक-टू-बैक है विश्व कप

सुनील गावस्कर ने कहा कि आप ये कह सकते हैं विश्व कप बैक-टू-बैक है। एक महीने बाद टी20 विश्व कप शुरू होगा। इसके ठीक एक साल बाद दूसरा टी20 विश्व कप होगा, तो आप विशेष रूप से बहुत अधिक कप्तानों को नहीं बदलना चाहेंगे। रोहित शर्मा निश्चित रूप से इन दोनों टी20 विश्व कप के लिए भारतीय कप्तान के रूप में मेरी पहली पसंद होंगे।

आईपीएल में कप्तान के रूप में शानदार रिकॉर्ड

रोहित शर्मा का आईपीएल में कप्तान के रूप में शानदार रिकॉर्ड है। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है, जो किसी भी कप्तान द्वारा सबसे अधिक है। वहीं दूसरी तरफ भारतीय टीम के वर्तमान कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर एक भी ट्रॉफी जीतने में सफल नहीं हुई है।

टी20 अंतरराष्ट्रीय में सफल बल्लेबाज

रोहित शर्मा आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक रन बनाने वालों में से एक हैं। वह वर्तमान में आईपीएल में तीसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी है। उन्होंने आईपीएल में 31.43 के औसत और 130 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 5564 रन बनाए हैं। ‘हिटमैन’ ने एक शतक और 40 अर्द्धशतक भी लगाये हैं।

टी20 अंतरराष्ट्रीय में रोहित शर्मा सफल बल्लेबाजों में एक है। रोहित वर्तमान में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तीसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 32.54 की औसत से 2864 रन बनाए हैं और टी20 अंतरराष्ट्रीय में 4 शतक भी लगाये हैं।

Hardik Pandya

पांड्या-सौरभ की पारी से जीत की पटरी पर लौटी मुंबई इंडियंस, पंजाब को 6 विकेट से हराया

PCB

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सीईओ वसीम खान ने दिया इस्तीफा