Super Striker in IPL 2023: आईपीएल में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट

Super Striker in IPL and Winner of all season from 2008-2023: आईपीएल में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट देखें।

author-image
Manoj Kumar
New Update
Super Striker in IPL 2023:

Super Striker in IPL 2023:IPL 2023 (आईपीएल 2023) आज शाम को खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले के साथ समाप्त हो गया है।  31 मार्च से शुरु हुए IPL के 16वें सीजन में कई रोमांचक देखने को मिले हैं। IPL के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ हैं कि प्लेऑफ की चारों टीमों को लेकर तस्वीर आखिरी लीग मुकाबले के बाद तय हुई हो। इसके साथ इस सीजन कई और भी अद्भूत कारनामे हुए हैं, जो पहले शायद ही हुए हो।

Advertisment

IPL के समापन पर IPL governing council (आईपीएल जनरल काउंसिल ) की ओर से कई तरह के पुरस्कार खिलाड़ियों के पूरे सीजन के प्रदर्शन के आधार पर दिया जाता है। इन पुरस्कारों में से एक Super Striker of the Season (सुपर स्ट्राइकर ऑफ़ द सीज़न)  का भी है। जो आईपीएल के पूरे सीजन में सबसे अधिक स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले बल्लेबाज को दिया जाता है। पुरस्कारों की इस श्रेणी में कैरेबियन खिलाड़ियों का दबदबा है।

यह पुरस्कार सबसे पहले 2018 में दिया गया था। और यह पुरस्कार पाने वाले पहले बल्लेबाज कोलकाता नाइट राइडर्स के बाएं हाथ के धमाकेदार कैरेबियन प्लेयर सुनील नरायण थे। सुनील नरायण ने उस सीजन शानदार बल्लेबाजी करते हुए 189.89 की जबरदस्त स्ट्राइक रेट से रन बनाकर कोलकाता को कई मुकाबलों में रोमांचक जीत दिलाई थी।

वेस्टइंडीज खिलाड़ियों ने इस लिस्ट में बनाया है अपना दबदबा

इसके बाद अगले साल इनके ही हमवतन और टीममैट आंद्रे रसल ने 204.8 की स्ट्राइक रेट से बनाकर यह पुरस्कार अपने नाम किया। रसल की स्ट्राइक रेट IPL इतिहास की सबसे उच्चतम स्ट्राइक रेट रही है। इसके बाद 2020, 2021 के आईपीएल सीजन में क्रमश कायरन पोलार्ड और शिमरन हेटमायर ने 191.42 और 168.05 के स्ट्राइक रेट से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अपनी-अपनी टीमों की अहम मुकाबलें जिताने में निर्णायक भूमिका निभाई थी।

Advertisment

इस लिस्ट में शुमार एकमात्र भारतीय विकिटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए 2022 में फिनिशर का शानदार रोल निभाते हुए अपना नाम दर्ज करवाया था। कार्तिक ने बैंगलोर के लिए 200 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी। हालांकि, इस सीजन कार्तिक अपना कारनामा दोहराने में नाकाम रहे।

बता दें कि IPL के Super Striker of the Season (आईपीएल सुपर स्ट्राइकर) पुरस्कार के लिए खिलाड़ियों को इन मापदंडों पर खरा उतरना होता है।

  • उच्चतम स्ट्राइक रेट के साथ खिलाड़ी ने पूरे सीजन में कम से कम 100 गेंदों का सामना किया हो।
  • आईपीएल के एक सीजन में खिलाड़ी ने न्यूनतम 7 पारियों में बल्लेबाजी की हो।
Advertisment

इस बीच आईपीएल 2023 की समाप्ती पर यह देखना दिलचप्स होगा की कौन सा खिलाड़ी इस बार Super Striker of the Season (सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन) का पुरस्कार अपने नाम करने में कामयाब रहता है। हालांकि, वर्तमान में डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस के राशिद खान का नाम ग्रुप स्टेज के समापन के बाद सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट 237.50 के साथ टॉप पर काबिज हैं।

IPL Super Striker Winners From 2018 to 2023 (आईपीएल सुपर स्ट्राइकर विजेता)

सीजनप्लेयरटीम स्ट्राइक रेट 
2018सुनील नारायण (Sunil Narine)कोलकाता नाइट राइडर्स( KKR)189.89
2019आंद्रे रसेल (Andre Russell)कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)204.8
2020कायरन पोलार्ड (Kieron Pollard)मुंबई इंडियंस (MI)191.42
2021शिमरन हेटमायर (Shimron Hetmyer)दिल्ली कैपिटल्स (DC)168.05
2022दिनेश कार्तिक  (Dinesh Karthik)रॉयल चैलेजर्स बैंगलोर (RCB)200
2023ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) रॉयल चैलेजर्स बैंगलोर (RCB)183.78

 

Gujarat Indian Premier League General News Cricket News INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 T20-2023 Kolkata Shimron Hetmyer Kieron Pollard Chennai