अंतरराष्ट्रीय टी-20 रैंकिंग में सूर्यकुमार यादव और तबरेज शम्सी बनेंगे नंबर 1, बाबर आजम को बड़ा खतरा

भारतीय स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और साउथ अफ्रीका के स्पिनर तबरेज शम्सी जल्द ही अंतरराष्ट्रीय टी-20 रैंकिंग में नंबर 1 बनने वाले हैं।

author-image
Manoj Kumar
New Update
अंतरराष्ट्रीय टी-20 रैंकिंग में सूर्यकुमार यादव और तबरेज शम्सी बनेंगे नंबर 1, बाबर आजम को बड़ा खतरा

भारतीय स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और साउथ अफ्रीका के स्पिनर तबरेज शम्सी जल्द ही अंतरराष्ट्रीय टी-20 रैंकिंग में नंबर 1 बनने वाले हैं। उन्होंने हालिया में खेले गए अपने मैचों में कमाल का प्रदर्शन कर अच्छी बढ़त हासिल की है और इसके साथ ही वह रैंकिंग में दूसरे स्थान पर हैं और नंबर 1 के पायदान से बस कुछ पॉइंट्स पीछे है।

Advertisment

सूर्यकुमार यादव ने 2 अगस्त को तीसरे टी-20 मैच में 44 गेंदों में 76 रनों की शानदार पारी के बदौलत रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई और बाबर आजम के साथ रैंकिंग में टॉप 2 में आ गए। बाबर आजम के पास पहला स्थान है। सूर्यकुमार यादव को उनकी बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी दिया गया। तीन टी-20 मैच खेलने के बाद वह 111 रनों के साथ सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने हुए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत टी-20 सीरीज में 2-1 की बढ़त में है।

पाकिस्तान के अनुभवी मोहम्मद रिजवान (तीसरे), दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्कराम (चौथे) और इंग्लैंड के बाएं हाथ के डेविड मलान (पांचवें) सभी यादव की छलांग के कारण एक स्थान नीचे गिर गए।

शम्सी गेंदबाजी में कर रहे शानदार प्रदर्शन 

शम्सी पिछले साल अप्रैल से अक्टूबर तक टेबल के टॉप पर बने हुए थे और अब यह एक पायदान और आगे बढ़कर दूसरे स्थान पर पहुँच गए है। इंग्लैंड के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करने के बाद उन्हें 19 पॉइंट्स की बढ़त मिली थी। हालांकि पहले स्थान पर जोश हेजलवुड हैं जिनसे शम्सी 64 पॉइंट से पीछे हैं।

Advertisment

श्रीलंका के खिलाड़ियों ने गाले में पाकिस्तान के खिलाफ अपनी अंतरराष्ट्रीय वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप श्रृंखला का दूसरा मैच जीतने के बाद अंतरराष्ट्रीय पुरुष टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में अच्छी खासी बढ़त हासिल की थी।

टी-20 अंतरराष्ट्रीय मेन्स बल्लेबाजी रैंकिंग

  1.  बाबर आजम - 818 पॉइंट्स 
  2. सूर्यकुमार यादव- 816 पॉइंट्स 
  3. मोहम्मद रिजवान- 794 पॉइंट्स 
  4. एडेन मार्कराम - 788 पॉइंट्स 
  5. डेविड मलान - 731 पॉइंट्स 
  6. एरोन फिंच - 716 पॉइंट्स 
  7. डेवोन कॉनवे - 668 पॉइंट्स 
  8. पथुम निसांका- 661 पॉइंट्स 
  9. निकोलस पूरन- 652 पॉइंट्स 
  10. मार्टिन गप्टिल- 643 पॉइंट्स 

टी-20 अंतरराष्ट्रीय मेन्स गेंदबाजी रैंकिंग

  1. जोश हेजलवुड- 792 पॉइंट्स 
  2. तबरेज़ शम्सी - 728 पॉइंट्स 
  3. राशिद खान - 709 पॉइंट्स 
  4. आदिल रशीद - 702 पॉइंट्स 
  5. एडम जंपा - 698 पॉइंट्स 
  6. अकील होसिन -  680 पॉइंट्स 
  7. वानिंन्दु हसरंगा - 668 पॉइंट्स 
  8. भुवनेश्वर कुमार - 653 पॉइंट्स 
  9. एनरिक नॉर्टजे - 651 पॉइंट्स 
  10. महेश थीक्षाना - 647 पॉइंट्स 
Advertisment

Suryakumar Yadav T20-2022 General News India West Indies vs India South Africa