Advertisment

मुंबई को लगा तगड़ा झटका, सूर्यकुमार यादव इंडियन टी-20 लीग 2022 के बाकी मैचों से हुए बाहर

कोलकाता के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले मुंबई को बड़ा झटका लगा है। सूर्यकुमार यादव चोटिल होने की वजह से इंडियन टी-20 लीग 2022 से बाहर हुए।

author-image
Justin Joseph
New Update
Suryakumar Yadav. (Photo Source: IPL/BCCI)

Suryakumar Yadav. (Photo Source: IPL/BCCI)

इंडियन टी-20 लीग 2022 में आज कोलकाता के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले मुंबई को एक बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव चोटिल होने की वजह से टूर्नामेंट के शेष भाग से बाहर हो गए हैं। लीग के प्रेस विज्ञप्ति ने इस बात की पुष्टि की। सूर्यकुमार को 6 मई को गुजरात के खिलाफ चोट लगी थी।

Advertisment

विज्ञप्ति में कहा गया कि मुंबई के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव बाएं हाथ की मांसपेशियों में चोट के कारण इंडियन टी-20 लीग 2022 से बाहर हो गए हैं। वह 6 मई को गुजरात के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हो गए। उन्हें बीसीसीआई की मेडिकल टीम के परामर्श से आराम करने की सलाह दी गई है।

सूर्यकुमार यादव का बाहर होना मुंबई के लिए बड़ा झटका

पहले से ही मुंबई का प्रदर्शन इस सीजन अच्छा नहीं रहा है और अब सूर्यकुमार यादव का टूर्नामेंट से बाहर होना उनके आगामी मैचों में बड़ा नुकसान साबित हो सकता है। बता दें कि सूर्यकुमार यादव ने इस सीजन में मुंबई के लिए 8 मैच खेले हैं और 43.29 की औसत से 303 रन बनाए हैं, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल थे।

Advertisment

मुंबई की टीम इस सीजन बेहद ही खराब प्रदर्शन से गुजरी है। टीम ने अपने शुरुआती 8 मैच गंवाए हैं। इसके बाद उन्हें 9वें मैच में जीत नसीब हुई। हालांकि वह प्लेऑफ से बाहर हो गए हैं। फिर भी वह टूर्नामेंट के बाकी मैचों में जीत के साथ समापन करना चाहेगी। इस समय टीम 10 मैचों में 2 जीत के साथ अंकतालिका में आखिरी स्थान पर है।

कोलकाता से आज मुकाबला

मुंबई का आज अपना 11वां मुकाबला कोलकाता के खिलाफ खेल रही है। कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या मुंबई अपने बाकी के मैचों को जीतकर अन्य टीमों के लिए मुश्किलें पैदा करती है या नहीं।

Cricket News General News T20-2022 Suryakumar Yadav INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 Mumbai Kolkata