"यहां गांजा किधर मिलता है" मुंबई और दिल्ली के युवा खिलाड़ियों के बीच ये क्या बात हो रही? जानें...

दिल्ली के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में मुंबई ने गिरते-पड़ते जीत हो हासिल कर ली लेकिन अभी भी मुंबई की चिंताएं कम नहीं हुई है। टीम के...

author-image
Manoj Kumar
New Update
SURYKUMAR YADAV सूर्यकुमार यादव

SURYKUMAR YADAV

11 अप्रैल को आईपीएल 2023 का 16वां मुकाबला खेला गया। दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई और दिल्ली के बीच खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर सीजन की पहली जीत दर्ज कर ली है। आईपीएल के पिछले दो मुकाबलों की तरह ही इस मुकाबले में भी कई रोमांचक मोड़ आए, जब सभी क्रिकेट फैन्स की सांसें थम गई थी।

Advertisment

सूर्यकुमार से ग्रहण अभी तक नहीं हटा

दिल्ली के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में मुंबई ने गिरते-पड़ते जीत हासिल कर ली लेकिन अभी भी मुंबई की चिंताएं कम नहीं हुई है। टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की खराब फॉर्म इस मैच में भी जारी रही। यादव पर लगा सूर्यग्रहण हटने का नाम ही नहीं ले रहा। पिछले एक अरसे से सूर्यकुमार का बल्ला शांत ही नजर आ रहा है। सूर्या का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ से शुरू हुआ डक पर आउट होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा।

दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में सूर्या पहली ही गेंद पर डीप फाइनल लेग पर कुलदीप के हाथों में कैच करवा बैठे। और एक बार फिर पहली ही गेंद पर उनका सूरज डूब गया। हालांकि ग्रीन और टीम डेविड की सूझ-बुझ से की गई बल्लेबाजी से मुंबई ने अंतिम ओवर की अंतिम गेंद पर पहली जीत दर्ज की, लेकिन मैच के बाद की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

Advertisment

वायरल तस्वीर में दिल्ली और मुंबई के युवा खिलाड़ी बैठे दिखाई दे रहे हैं। लोगों से तस्वीर में सूर्यकुमार यादव को बैठा देख, रहा नहीं गया और उनको ट्रोल करने लगे। सोशल मीडिया पर लोगों ने सूर्या की खराब फॉर्म को लेकर भी उनको निशाना बनाया हालांकि कुछ फैन्स उनके बीच हो रहीं बातों को लेकर मजेदार कमेन्ट शेयर किए।

मुंबई ने खोला जीत का खाता

पिछले एक दशक से ज्यादा समय से मुंबई ने आईपीएल का पहला मुकाबला नहीं जीता है। मुंबई की यह रवायत इस सीजन में भी बदस्तूर जारी रही, लेकिन ऐसा कम ही होता हैं की मुंबई को पहली जीत हासिल करने में चार मुकाबलों का इंतजार करना पड़े। हालांकि मुंबई के फैन्स का इंतजार पूरा हो गया। दिल्ली के खिलाफ खेले गए रोमांचक मुकाबले में मुंबई ने आखिरी ओवर की अंतिम गेंद पर नाटकीय तरीके से 6 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया है।

Advertisment

 

देखिए वायरल तस्वीर पर फैन्स के मजेदार रिएक्शन

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Suryakumar Yadav INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 Cricket News T20-2023 Mumbai Delhi