जिसको मुंबई ने 17.50 करोड़ में खरीदा उसी कैमरून ग्रीन ने लगाया चूना! जानें क्या है मामला?

मुंबई ने भले ही ऑस्ट्रेलियाई आलराउंडर कैमरून ग्रीन पर 17.50 करोड़ रुपये खर्च किये हों लेकिन ग्रीन 13 अप्रैल तक टूर्नामेंट में केवल बल्लेबाज

author-image
Manoj Kumar
New Update
Cameron Green कैमरून ग्रीन (Image Source: Twitter)

Cameron Green (Image Source: Twitter)

इंडियन टी-20 लीग के 2023 संस्करण के लिए मिनी ऑक्शन कोच्चि में आयोजित किया गया था। सभी 10 फ्रेंचाइजी ने  टूर्नामेंट के आगामी सीजन के लिए अपने दलों को मजबूत करने के लिए बोली लगाई और खिलाड़ियों पर जमकर पैसे बहाए।

Advertisment

उसी क्रम में मुंबई फ्रेंचाईजी ने कैमरून ग्रीन पर बड़ा दाव लगाते हुए उन्हें अपनी टीम में शामिल किया। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के लिए मुंबई और हैदराबाद के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली थी। लेकिन अंत में मुंबई ने बाजी मार ली और 17.50 करोड़ रुपये की बोली लगाकर कैमरून ग्रीन को अपनी टीम में शामिल किया।

यह भी पढ़ें: ‘क्रिकेटर कम छपरी ज्यादा लग रहे’ टीम इंडिया के नई जर्सी में दिखा कुछ ऐसा की बौखलाए फैंस

कैमरून ग्रीन को लेकर मुंबई टीम परेशान

मुंबई ने भले ही ऑस्ट्रेलियाई आलराउंडर कैमरून ग्रीन पर 17.50 करोड़ रुपये खर्च किये हों लेकिन ग्रीन 13 अप्रैल तक टूर्नामेंट में केवल बल्लेबाज के रूप में खेलने के लिये उपलब्ध रहेंग। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ग्रीन पर अतिरिक्त भार नहीं डालना चाहता है, जिसके लिए यह फैसला किया गया है।

Advertisment

23 वर्षीय ग्रीन, जो इंडियन टी-20 लीग 2022 के मिनी ऑक्शन  नीलामी में दूसरे सबसे अधिक कमाई करने वाले खिलाड़ी थे। वर्तमान में वह चोटिल हैं, जिसके कारण उन्हें ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच बुधवार से शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट से बाहर कर दिया है। बता दें कि, ग्रीन को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में उंगली में चोट लग गई थी।

टी-20 में है कैमरून का धांसू रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलियाई युवा ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन की बात करें तो वह पहली बार इंडियन टी-20 लीग में खेलते हुए दिखेंगे। पिछले साल सितंबर में उन्होंने भारत में टीम इंडिया के खिलाफ 3 टी-20 की सीरीज में 214.55 के स्ट्राइक रेट से 118 रन बनाए थे। तब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए ओपनिंग की थी।

कैमरन ने ओवरऑल 8 टी-20 इंटरनेशनल में 139 रन बनाए हैं। साथ ही 5 विकेट भी लिए हैं। इसके अलावा 21 टी-20 मैचों में उनके नाम 245 रन हैं। वह ऑस्ट्रेलिया में हुए 20-20 वर्ल्ड कप टीम का भी हिस्सा थे।

Advertisment

आइए देखें मुंबई फ्रेंचाईजी की टीम में कौन-कौन से खिलाड़ी शामिल हैं 

मुंबई (MUMBAI FINAL SQUAD)

रिटेन किए गए खिलाड़ी

  1. रोहित शर्मा
  2. टिम डेविड
  3. रमनदीप सिंह
  4. तिलक वर्मा
  5. सूर्यकुमार यादव
  6. इशान किशन
  7. ट्रिस्टन स्टब्स
  8. डेवाल्ड ब्रेविस
  9. जोफ्रा आर्चर
  10. जसप्रीत बुमराह
  11. अर्जुन तेंदुलकर
  12. अरशद खान
  13. कुमार कार्तिकेय
  14. ऋतिक शौकीन
  15. जेसन बेहरेनडॉर्फ
  16. आकाश मधवाल

खरीदे गए खिलाड़ी

  1. कैमरन ग्रीन
  2. झए रिचर्डसन
  3. पीयूष चावला
  4. डुआन जेनसेन
  5. विष्णु विनोद
  6. शम्स मुलानी
  7. नेहल वधेरा
  8. राघव गोयल

स्क्वाड स्ट्रेंथ – 24 (भारतीय 16 ओवरसीज 8) पर्स शेष – INR 5 लाख

Cricket News INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 Mumbai General News