/sky247-hindi/media/post_banners/I4TQNJRLqOGpMzVdCVzU.jpg)
इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन की शुरुआत पिछले सीजन की चैंपियन गुजरात टाइटंस और चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के मुकाबले के साथ हो चुकी है। यह दुनिया के लोकप्रिय टी-20 लीगों में से एक है और कुछ बल्लेबाजों ने इस लीग में रनों की झड़ी सी लगाई है। इस आर्टिकल में हम ऐसे ही पांच खिलाड़ियों के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिन्होंने लीग इतिहास में सबसे अधिक रन बनाए हैं।
5. सुरेश रैना (Suresh Raina)
Suresh Raina (Source: Twitter)मिस्टर आईपीएल के नाम से जाने जाने वाले सुरेश रैना इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। टूर्नामेंट के शुरुआत से ही उन्होंने जबरदस्त बल्लेबाजी की। उन्होंने 200 पारियों में 32.51 की औसत और 136.73 के स्ट्राइक रेट से 5528 रन बनाए हैं। वह आईपीएल में पांचवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। आईपीएल में शानदार बल्लेबाजी आंकड़ा होने के बावजूद आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में वह अनसोल्ड रहे। चेन्नई सुपर किंग्स ने भी उन्हें नहीं खरीदा था।
4. रोहित शर्मा (Rohit Sharma)
Rohit Sharma (Source: Twitter)रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को पांच बार चैंपियन बनाया है। उन्होंने इस लीग में 223 पारियां खेली हैं। उन्होंने 30.15 की औसत और 129.62 की स्ट्राइक रेट से 5880 रन बनाए हैं और आईपीएल इतिहास में चौथे सबसे अधिक रन बनाने वाले हैं। 2019 के बाद से उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में खेला है।
3. डेविड वार्नर (David Warner)
David Warner (Source: Twitter)इस लिस्ट में सनराइजर्स हैदराबाद के पूर्व कप्तान डेविड वार्नर है, जो IPL इतिहास के तीसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले हैं। उन्होंने 164 पारियों में 140.23 स्ट्राइक रेट और 42.07 की औसत से 5974 रन बनाए हैं। उन्होंने लीग में अब तक चार शतक और 56 अर्धशतक लगाए हैं। वार्नर ने तीन दफा ऑरेंज कैप हासिल किया। फिलहाल वह दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा हैं और ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में टीम की अगुवाई कर रहे हैं।
2. शिखर धवन (Shikhar Dhawan)
Shikhar Dhawan (Source: Twitter)आईपीएल इतिहास में दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरा नंबर शिखर धवन का है। उन्होंने 35.10 की औसत से 6284 रन बनाए हैं। वह दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए भी खेल चुके हैं। फिलहाल वह पंजाब किंग्स का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और उनके नेतृत्व में टीम अपने पहले दोनों मुकाबले जीते हैं।
2. विराट कोहली (Virat Kohli)
Virat Kohli (Source: Twitter)इंडियन प्रीमियर लीग में 2013 से 2021 तक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु की कप्तानी करने वाले विराट कोहली लीग में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 216 पारियों में 36.64 की औसत और 129.50 स्ट्राइक रेट से 6706 रन बनाए हैं। लीग में उनके नाम अब तक 545 अर्धशतक हैं। 2016 में उन्होंने 973 रन बनाए, जिसमें 4 शतक शामिल थे।
/sky247-hindi/media/agency_attachments/Gp7OhjtPJUgJXHsPQxgR.png)
/sky247-hindi/media/media_files/dxXjCQM1LTljwI6rkSTc.jpg)
Follow Us/sky247-hindi/media/media_files/6tJrsxihTNWWadxPdevC.jpg)