Advertisment

इंडियन टी-20 लीग में सबसे महंगे बिके थे यह 5 खिलाड़ी, लेकिन टीम के डूबा दिए करोड़ों रुपये

इंडियन टी-20 लीग एक और मेगा नीलामी के लिए तैयार है जो 23 दिसंबर 2022 को कोच्चि में होने वाली है। इस लीग में सैम करन, कैमरून ग्रीन और...

author-image
Manoj Kumar
New Update
इंडियन टी-20 लीग में सबसे महंगे बिके थे यह 5 खिलाड़ी, लेकिन टीम के डूबा दिए करोड़ों रुपये

Top five most expensive buys in the history of Indian T20 League

इंडियन टी-20 लीग 2023: 15 नवंबर 2022 को इंडियन टी-20 लीग की सभी फ्रेंचाइजी ने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट सौंपी है। इसके साथ ही, टीमों ने दूसरी टीम से ट्रेड किए गए खिलाड़ियों की अपनी सूची भी साझा की।

Advertisment

अब इंडियन टी-20 लीग एक और मेगा नीलामी के लिए तैयार है जो 23 दिसंबर 2022 को कोच्चि में होने वाली है। इस लीग में सैम करन, कैमरून ग्रीन और केन विलियमसन पर बड़ी बोली लगने वाली हैं। इन खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करने के लिए फ्रेंचाईजी पानी की तरह पैसा बहाने वाली है।

इस आर्टिकल में हम उन 5 खिलाड़ियों के बारे में बात करेंगे जो लीग के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी रहे हैं

5. बेन स्टोक्स (पुणे फ्रेंचाईजी): 14.5 करोड़ रुपये

Advertisment

Ben Stokes (Source: Twitter) Ben Stokes (Source: Twitter)

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स को पुणे फ्रेंचाइजी ने साल 2017 में 14.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। उन्होंने 142.98 की स्ट्राइक रेट के साथ 317 रन बनाए थे, जिसमें सुरेश रैना के नेतृत्व वाली गुजरात फ्रेंचाइजी के खिलाफ 63 गेंद में मैच विजयी शतक शामिल था।

स्टोक्स ने उस सीजन में गेंदबाजी में भी कमाल किया था, उन्होंने 12 विकेट लिए थे और सात से ऊपर की इकॉनमी बरकरार रखा था। अगले सीजन यानी साल 2018 में, उन्हें राजस्थान फ्रेंचाइजी द्वारा INR 12.25 करोड़ में खरीदा गया था।

Advertisment

4. काइल जैमीसन (बैंगलोर फ्रेंचाईजी): 15 करोड़ रुपये

Kyle Jamieson (Source: Twitter) Kyle Jamieson (Source: Twitter)

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन ने बैंगलोर की ओर से साल 2021 में केवल एक सीजन पहले खेला था। उन्हें फ्रेंचाइजी ने 15 करोड़ रुपये में खरीदा था। 26 वर्षीय इस तेज गेंदबाज का न्यूजीलैंड टीम के लिए 6/7 का सर्वश्रेष्ठ टी-20 अंतरराष्ट्रीय आंकड़ा है।

साल 2021 के संस्करण में, उन्होंने केवल नौ विकेट लिए और 9.60 की इकॉनमी से रन दिए थे। टूर्नामेंट जब संयुक्त अरब अमीरात में खेला गया था तब कुछ खराब प्रदर्शन के बाद, जैमीसन को शेष सत्र के लिए हटा दिया गया था और बैंगलोर फ़्रैंचाइज़ी ने उन्हें फिर रिटेन भी नहीं किया।

3. पैट कमिंस (कोलकाता फ्रेंचाईजी) 15.5 करोड़ रुपये

Pat Cummins (Source: Twitter) Pat Cummins (Source: Twitter)

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने साल 2020 में इंडियन टी-20 लीग में तूफान ला दिया था जब कोलकाता फ्रेंचाइजी ने उन्हें 15.5 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था। इसके साथ ही वह इस लीग में दक्षिण अफ्रीका के क्रिस मॉरिस के बाद दूसरे सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए थे।

उस सीज़न में, उन्होंने फ्रेंचाईजी के लिए 12 विकेट लिए और निचले क्रम में आकार महत्वपूर्ण रन बनाए थे। जिसमें सातवें नंबर पर ताबड़तोड़ अर्धशतक लगाना भी शामिल था। लेकिन इस सीजन के लिए उन्होंने व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के कारण नीलामी से अपना नाम वापस ले लिया है।

2. युवराज सिंह (दिल्ली फ्रेंचाईजी): 16 करोड़ रुपये

Yuvraj Singh (Source: Twitter) Yuvraj Singh (Source: Twitter)

बाएं हाथ के स्टार भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह को इंडियन टी-20 लीग के 2015 सीजन के लिए रिकॉर्ड-ब्रेकिंग अमाउंट 16 करोड़ में खरीदा गया था। आपको बता दें कि बैंगलोर फ्रेंचाइजी ने उन्हें शुरुआती सीजन में 14 करोड़ में खरीदा था।

हालांक, वह उस सीजन में कुछ अच्छा नहीं कर पाए। क्योंकि वह 19.07 के औसत और 120 से नीचे के स्ट्राइक रेट से केवल 248 रन ही बना पाए थे। हालांकि, बैंगलोर और दिल्ली के अलावा वह साल 2016 में हैदराबाद की तरफ से खेले थे। उस साल हैदराबाद लीग की चैंपियन बनी थी।

1. क्रिस मॉरिस (राजस्थान फ्रेंचाइजी): 16.25 करोड़ रुपये

Chris Morris (Source: Twitter) Chris Morris (Source: Twitter)

इंडियन टी-20 लीग के सबसे महंगे खरीदार क्रिस मॉरिस रहे हैं। उन्हें साल 2021 इंडियन टी-20 लीग सीजन में राजस्थान फ्रेंचाइजी ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। दक्षिण अफ्रीका के इस ऑल राउंडर खिलाड़ी ने खेले गए 11 मैचों में 15 विकेट चटकाए लेकिन बल्ले से खराब प्रदर्शन किया। उन्होंने 13.40 की औसत से केवल 67 रन बनाए थे। 

Cricket News India General News Yuvraj Singh INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 Pat Cummins Punjab Gujarat Hyderabad Kolkata Rajasthan Bangalore Ben Stokes Chris Morris Kyle Jamieson