in

पत्नी से ज्यादा धोनी से प्यार करता है यह फैन, शादी में कर दिया ऐसा काम की आप बोलेंगे “भाई तुझसे बड़ा फैन नहीं”

फैन ने अपनी शादी के कार्ड में धोनी की फोटो लगाई है।

MS Dhoni
MS Dhoni (Photo Credit BCCI/IPL)

शादी के कार्ड पर धोनी की तस्वीर : महेंद्र सिंह धोनी.. ये नाम सुनते ही क्रिकेट फैंस के रौंगटे खड़े हो जाते हैं। धोनी के प्रति क्रिकेट फैन्स का जुनून और प्यार किसी भी दूसरे खिलाड़ी के लिए नहीं है। चाहे माही ने भारतीय क्रिकेट टीम को छोड़ दिया हो लेकिन फैंस ने उन्हें अपने दिल से नहीं निकाला है। फिलहाल एक फैन ने खास तौर पर धोनी के लिए फिर अपना प्यार दिखाया है।

हाल ही में धोनी के एक फैन द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की गई एक फोटो खूब चर्चा बटोर रही है। क्योंकि फैन ने अपनी शादी के कार्ड में धोनी की फोटो लगाई है। शादी का यह कार्ड कुछ ही समय में वायरल हो गया है। इस शादी के कार्ड में धोनी की तस्वीर उनके नाम और जर्सी नंबर के साथ छपी है। ये वायरल कार्ड छत्तीसगढ़ के एक फैन का बताया जा रहा है।

जानें कौन है धोनी का यह फैन?

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के मिलुपुर गांव के दीपक पटेल ने कुछ इस तरह धोनी के प्रति अपने प्यार का इज़हार किया है। दीपक ने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी को शादी का कार्ड भी भेजा है। शादी के कार्ड के दोनों तरफ छपी महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर वायरल हो गई है। इसके अलावा धोनी की जर्सी नंबर-7 भी है।

इस कार्ड पर चेन्नई सुपर किंग्स के प्रशंसकों द्वारा धोनी को थाला के रूप में दिया गया नाम बड़े अक्षरों में लिखा गया है। इससे पहले कई फैंस ने अपनी शादी के कार्ड पर धोनी की तस्वीर छपवाई। धोनी फिलहाल आईपीएल 2023 के बाद घुटने की सर्जरी से उबर रहे हैं। घुटने की चोट के बावजूद धोनी ने अपनी टीम को आईपीएल खिताब दिलाया। महेंद्र सिंह धोनी के प्रशंसक दुनिया के कोने-कोने में हैं। फैंस के मन में माही का क्रेज किसी से छिपा नहीं है। इन तस्वीरों को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि धोनी के प्यार करने वाले बहुत हैं। 

देखें शादी के कार्ड की यह तस्वीर

Shubman Gill with Niharika

अब यह किस निहारिका के चक्कर में पड़े शुभमन गिल! वीडियो देख फैंस बोले “लड़की बाजी छोड़ दे”

Rinku Singh

झोपड़ी में रहने वाला यह युवा बल्लेबाज अब मालदीव में कर रहा मजे, जानें कैसे पलटी रातों-रात किस्मत?