अंबानी और मुंबई को लगा करोड़ों का चूना, बुमराह के बाद यह स्टार गेंदबाज हुआ बाहर

इंडियन टी-20 लीग 2023 को शुरू होने में एक महीने का समय बचा है। लेकिन मुंबई फ्रेंचाईजी के लिए मुसीबतें बढ़ते जा रही हैं।

author-image
Manoj Kumar
New Update
Mumbai Indians

(Photo Credit BCCI/Twitter)

इंडियन टी-20 लीग 2023 को शुरू होने में एक महीने का समय बचा है। लेकिन मुंबई फ्रेंचाईजी के लिए मुसीबतें बढ़ते जा रही हैं। दरअसल, आगामी सीजन के लिए आयोजित मिनी ऑक्शन से पहले टीम के सीनियर और धुरंधर बल्लेबाजी कायरन पोलार्ड ने रिटायरमेंट ले लिया था।

Advertisment

वहीं, हाल ही में यह पुष्टि हुई है कि टीम के स्टार और तेज गेंदबाज चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर रहेंगे। हालांकि, टीम इस दुख से उभरी नहीं थी कि उन्हें एक और बड़ा झटका लगा है। हुआ ऐसा कि इंजरी की वजह से ऑस्ट्रेलिया के झाय रिचर्डसन भारत के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज से बाहर हो गए हैं। खबर है कि उनका आगामी इंडियन टी-20 लीग 2023 में खेलना संभव नहीं लग रहा है।

आइए देखें वह न्यूज

झाय रिचर्डसन को मुंबई ने 1.5 करोड़ में खरीदा था

मुंबई ने झाय रिचर्डसन को उनके बेस प्राइस 1.5 करोड़ में खरीदा था। टीम में पहले से ही जसप्रीत बुमराह और जोफ्रा आर्चर जैसे तेज गेंदबाज होने के साथ, झाय रिचर्डसन उनके तीसरे तेज गेंदबाज होने जा रहे हैं। हालांकि, जसप्रीत बुमराह के बाद उन्हें उनका रिपलेसमेंट बताया जा रहा था लेकिन अब वो भी चोटिल हो गए हैं।  यह मुंबई टीम के लिए बड़े झटके के कम नहीं है।

Advertisment

यह भी पढ़ें: मुंबई जैसी पसंदीदा टीम के इस खिलाड़ी से फैंस करते हैं बेहद नफरत

जसप्रीत बुमराह की वजह से मुंबई की टीम को लगा है बड़ा झटका

मुंबई के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह लंबे समय से चोटिल होने के बाद टूर्नामेंट में वापसी करने वाले थे। हालांकि, खबर है कि वह चोट से पूरी तरह से रिकवर नहीं हो पाए हैं और उन्हें 5 महीने और लग सकते हैं। यानि वह अब सीधा वनडे वर्ल्ड कप 2023 में खेलते नजर आ सकते हैं। आपको बता दें कि जसप्रीत बुमराह का साल 2022 बेहद ही खराब रहा है, उन्हें चोट के कारण एशिया कप, 20-20 वर्ल्ड कप सब छोड़ना पड़ा। उसके बाद से उन्होंने सारे सीरीज मिस किए हैं।

INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 General News India Cricket News Mumbai IND vs AUS India vs Australia 2023