अजीत अगरकर बनने वाले है भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता, खबर सुनकर आई MEMES की बाढ़

खबरों की मानें तो पूर्व भारतीय खिलाड़ी अजीत अगरकर ने इंडियन क्रिकेट बोर्ड की ओर से मंगवाए गए  मुख्य चनयकर्ता के पद के लिए आवेदन किया है।

author-image
Manoj Kumar
New Update

Ajit Agarkar, Sourav Ganguly

इंडिया टीम के पूर्व मुख्य चयनकर्ता और पूर्व भारतीय हरफनमौला खिलाड़ी चेतन शर्मा ने कुछ महीनों पहले हुए एक स्टिंग ऑपरेशन के कारण अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। तब से ही इंडियन क्रिकेट बोर्ड मुख्य चयनकर्ता के रूप में किसी पूर्व दिग्गज खिलाड़ी की तलाश में था। कुछ दिनों पहले इंडियन क्रिकेट बोर्ड ने चयन समिति में खाली पद के लिए  आवेदन मांगे थे। तब वीरेंद्र सहवाग के आवेदन करने की खबर मीडिया में आई थी। मगर सहवाग ने उससे साफ इनकार कर दिया था। इस बीच एक चौंकाने वाली खबर आई है कि जिसके मुताबिक सहवाग नहीं इस पूर्व दिग्गज खिलाड़ी  का मुख्य चयनकर्ता बनना लगभग तय है।

अजीत अगरकर बनने वाले है भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता

Advertisment

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पूर्व भारतीय खिलाड़ी अजीत अगरकर ने इंडियन क्रिकेट बोर्ड की ओर से मांगे मुख्य चनयकर्ता के पद के लिए आवेदन किया है। आवेदन करने से पहले अगरकर ने आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स से बतौर बॉलिंग कोच का पद छोड़ दिया था। जिसकी जानकारी दिल्ली कैपिटल्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर देते हुए इस बात की पुष्टी की है।

दिल्ली की सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक अगरकर के साथ ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज खिलाड़ी शेन वॉटसन भी अब दिल्ली के साथ बतौर स्टाफ हिस्सा नहीं होंगे। दिल्ली कैपिटल्स ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा कि  ”आपके लिए दिल्ली कैपिटल्स हमेशा घर की तरह रहेगी। धन्यवाद अजित और वॉटसन। भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

दिल्ली के इस ट्वीट के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि अजीत अगरकर का इंडियन क्रिकेट बोर्ड में बतौर मुख्य चयनकर्ता नजर आना लगभग तय है। 1 जुलाई से मुख्य चयनकर्ता के पद के लिए इंटरव्यू शुरु होने वाले हैं। उसके बाद बोर्ड आधिकारिक तौर पर मुख्य चयनकर्ता की घोषणा करेगा।

Advertisment

बता दें कि इससे पहले भी अगरकर ने 2021 में भी मुख्य चयनकर्ता के पद के लिए आवेदन किया था, लेकिन मुंबई क्रिकेट एसोशिएसन का साथ नहीं मिलने के कारण अजीत अगरकर नहीं चुने गए। इनकी जगह चेतन शर्मा को बतौर मुख्य चयनकर्ता चुना गया था।

यहां देखिए सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन

Twitter Reactions India T20-2023 Test cricket India Domestic Cricket Asia Cup 2023