Three major records that MS Dhoni could not break in international cricket: महेंद्र सिंह धोनी भारत के सबसे महान कप्तानों में से एक रहे हैं। उन्होंने तीन विश्व खिताब जीते हैं। उनके नाम साल 2011 वनडे वर्ल्ड कप, साल 2007 20-20 विश्व कप और साल 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी है। वह भारत के लिए शानदार फिनिशर रहे हैं।
1. टेस्ट फॉर्मेट में 5000 रन और 100 मैच पूरे नहीं करना

Three major records that MS Dhoni could not break in international cricket: एमएस धोनी ने व्हाइट बॉल फॉर्मेट में कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने 50.57 की औसत और 87.56 की स्ट्राइक रेट से 10073 रन बनाए हैं। उनके नाम 73 अर्धशतक और 10 शतक हैं। लेकिन उनका टेस्ट मैच रिकॉर्ड भी शानदार रहा है।
उन्होंने टेस्ट फॉर्मेट में 38.09 की औसत से 4876 रन बनाए हैं। उन्होंने 33 अर्धशतक, छह शतक और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक दोहरा शतक भी लगाया था। उनका सर्वोच्च स्कोर 224 का है जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आया था। लेकिन धोनी 5000 रन पूरे करने से 124 रन पीछे रह गए। इसके साथ ही वह 100 टेस्ट मैच खेलने से भी चूक गए। अपने टेस्ट करियर के समाप्ति तक उन्होंने 90 मैच ही खेले थे।