Advertisment

Indian T20 League : ये तीन खिलाड़ी हो सकते हैं बैंगलोर के लिए कप्तानी के उम्मीदवार

विराट कोहली के बैंगलोर की कप्तानी छोड़ने के बाद इंडियन टी-20 लीग के 15वें संस्करण के लिए टीम को एक नए कप्तान की जरूरत होगी।

author-image
Justin Joseph
New Update
RCB

Image Credit BCCI/IPL

विराट कोहली ने इंडियन टी-20 लीग 2021 संस्करण के बाद बैंगलोर की कप्तानी छोड़ दी। इसलिए लीग के 15वें संस्करण के लिए बैंगलोर को एक नए कप्तान की जरूरत होगी। इस प्रकार मेगा ऑक्शन में कई खिलाड़ी होंगे, जो संभावित रूप से बैंगलोर फ्रेंचाइजी का नेतृत्व कर सकते हैं। आइए ऐसे तीन उम्मीदवारों पर नजर डालते हैं, जो बैंगलोर के कप्तान हो सकते हैं।

Advertisment

1. डेविड वार्नर-

डेविड वॉर्नर के नेतृत्व में ही हैदराबाद ने 2016 में इंडियन टी-20 लीग का खिताब जीता था। चूंकि हैदराबाद ने मेगा ऑक्शन से पहले उन्हें रिटेन नहीं किया। इसलिए ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज बैंगलोर के लिए आदर्श कप्तानी के विकल्प हो सकते हैं। डेविड वॉर्नर लीग के इतिहास में भी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक है। उनके टीम में होने से निश्चित रूप से विराट कोहली पर बोझ कम होगा।

2. श्रेयस अय्यर-

Advertisment

आगामी मेगा ऑक्शन में उपलब्ध सभी भारतीय खिलाड़ियों में श्रेयस अय्यर का नाम सर्वश्रेष्ठ नजर आता है। उनके नेतृत्व में ही 2020 में दिल्ली की टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था। मेगा ऑक्शन से पहले दिल्ली ने श्रेयस अय्यर को रिटेन नहीं किया। इसलिए बैंगलोर के पास उनको टीम में शामिल करने का एक सुनहरा मौका है। इसके अलावा उम्र के साथ अय्यर एक दीर्घकालिक कप्तान के विकल्प भी हो सकते हैं।

3. स्टीव स्मिथ-

टी-20 क्रिकेट में बेहतरीन फॉर्म में न होने के बावजूद स्टीव स्मिथ बैंगलोर के लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकते हैं। वह कप्तानी के साथ अतिरिक्त जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते हैं। जब वह किसी टीम का नेतृत्व करते हैं तो उनकी बल्लेबाजी भी बेहतर दिखाई देती है।

जहां तक ​​इंडियन टी-20 लीग में उनके कप्तानी के रिकॉर्ड की बात है, तो कप्तान के रूप में स्मिथ का तीसरा सबसे ज्यादा जीत प्रतिशत (59.52%) है। इसलिए बैंगलोर को स्टीव स्मिथ के लिए बहुत अधिक खर्च नहीं करना पड़ेगा और वह बचाए गए धनराशि का इस्तेमाल करके और अधिक खिलाड़ियों को खरीद सकता है।

Cricket News General News T20-2022 INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 Shreyas Iyer David Warner Steve Smith