Advertisment

Indian T20 League 2023 mini auction: 3 स्टार बल्लेबाज जिन्हें मिनी ऑक्शन में फ्रेंचाइजी दिखा देंगी ठेंगा

Indian T20 League 2023 mini auction: इंडियन टी20 लीग 2023 मिनी-ऑक्शन अब कुछ ही दिन दूर है। यह इवेंट 23 दिसंबर को कोच्चि....

author-image
Manoj Kumar
New Update
(Indian T20 League 2023 mini auction) Dawid Malan (Source – Twitter)

Dawid Malan (Source – Twitter)

Indian T20 League 2023 mini auction: इंडियन टी20 लीग 2023 मिनी-ऑक्शन अब कुछ ही दिन दूर है। यह इवेंट 23 दिसंबर को कोच्चि में रखा गया है। नीलामी के लिए कुल 991 खिलाड़ियों (714 भारतीय और 277 विदेशी) ने अपना पंजीकरण कराया है।

यदि हम विदेशी खिलाड़ियों की लिस्ट देखें तो ऑस्ट्रेलिया (57) का प्रतिनिधित्व सबसे अधिक है, इसके बाद दक्षिण अफ्रीका (52), वेस्टइंडीज (33), इंग्लैंड (31) और न्यूजीलैंड (27) का स्थान है।

Advertisment
21 खिलाड़ियों ने अपना नाम 2 करोड़ रुपये के उच्चतम मूल्य वर्ग में लिखवाया है। इस लिस्ट में बेन स्टोक्स, सैम करन  और केन विलियमसन शामिल हैं। हालांकि, हैरान करने वाली बात यह है कि, 2 करोड़ की लिस्ट में एक भी भारतीय खिलाड़ी शामिल नहीं है।
इसके साथ ही दस खिलाड़ियों ने भी 1.5 करोड़ रुपये के बैंड में अपना नाम दर्ज कराया है। लेकिन, हम इस ब्रैकेट के तीन खिलाड़ियों के बारे में बात करेंगे जो इंडियन टी-20 लीग 2023 (Indian T20 League 2023 mini auction) की नीलामी में बिना बिके रह सकते हैं।
Advertisment

1. डेविड मलान (Indian T20 League 2023 mini auction)

Dawid Malan (Source – Twitter) Dawid Malan (Source – Twitter)

Advertisment
डेविड मलान साल 2017 में डेब्यू करने के बाद से इंग्लैंड की टी-20 टीम में एक प्रमुख खिलाड़ी रहे हैं। 55 मैचों में उन्होंने 38.84 की औसत और 135.71 की स्ट्राइक रेट से 1748 रन बनाए हैं। जो काफी प्रभावित करने वाले आंकड़ें हैं।
डेविड मलान वास्तव में, एक बेहद अनुभवी टी-20 क्रिकेटर हैं।

अपने करियर के दौरान उन्होंने इस फॉर्मेट में 290 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 130 से कम की स्ट्राइक रेट से 7895 रन बनाए हैं। लेकिन, डेविड मलान की बल्लेबाजी में उस चिंगारी की कमी है, जिससे इंडियन टी-20 लीग की फ्रेंचाइजी आकर्षित न रहें। यह एक बड़ा कारण बन सकता है। बता दें कि, 35 वर्षीय मलान इंडियन टी-20 लीग 2022 की नीलामी में बिना बिके रह गए थे। इसलिए उन्हें इस साल भी बहुत अधिक (Indian T20 League 2023 mini auction) खरीदार मिलने की संभावना नहीं है।

2. अजिंक्य रहाणे (Indian T20 League 2023 mini auction)

Ajinkya Rahane (Source – Twitter) Ajinkya Rahane (Source – Twitter)

अजिंक्य रहाणे को पिछले साल कोलकाता फ्रेंचाइजी ने एक करोड़ रुपये देकर अपनी टीम में शामिल किया था। लेकिन रहाणे ने बेहद निराशाजनक प्रदर्शन दिखाया। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने इंडियन टी-20 लीग 2022 में 7 मैचों में 19.00 की बेहद खराब औसत से सिर्फ 133 रन बनाए। इस खराब प्रदर्शन के चलते कोलकाता ने उन्हें इस सीजन रिलीज करने का फैसला किया है।

34 वर्षीय रहाणे ने राजस्थान फ्रेंचाइजी, पुणे फ्रेंचाइजी, दिल्ली, मुंबई और कोलकाता के लिए लीग में खेला है। इस दौरान उन्होंने 158 मैच में 30.86 की औसत से 4074 रन बनाए हैं। इसलिए, पिछले कुछ सत्रों में रहाणे का खराब प्रदर्शन देखकर कोई भी फ्रेंचाईजी (Indian T20 League 2023 mini auction) उनपर अपना पैसा नहीं बर्बाद करना चाहेगी।

3. क्रिस लिन

Chris Lynn (Source – Twitter) Chris Lynn (Source – Twitter)

क्रिस लिन ने कोलकाता के लिए खेलते हुए अपने समय के दौरान साल 2017-2019 में सुनील नारायण के साथ इंडियन टी-20 लीग के इतिहास में सबसे घातक ओपनिंग जोड़ियों में से एक का गठन किया था। हालांकि, फ्रैंचाइज़ी छोड़ने के बाद उनके प्रदर्शन में भारी गिरावट आई है। मुंबई ने उन्हें 2 करोड़ रुपये में खरीदा था और साल 2020 में केवल 1 मैच में उन्हें खेलना का मौका दिया वो भी जब डी कॉक अनुपलब्ध थे। इसके बाद उन्हें रिलीज करने से पहले साल 2021 में पूरे सीजन के लिए बेंच कर दिया था।

वहीं, क्रिस लिन ने जब अपना बेस प्राइस 1.5 करोड़ रखा तो साल 2022 के मेगा-नीलामी में वह बिना बिके रह गए थे। हालांकि, लिन नियमित रूप से दुनिया भर में फ्रेंचाइजी लीग में खेलते हैं, लेकिन उतने अधिक रुपयों में कोई भी फ्रेंचाइजी (Indian T20 League 2023 mini auction) उनमें दिलचस्पी नहीं दिखाएगी। क्योंकि पहले से ही बहुत सारे भारतीय और विदेशी युवा और प्रतिभाशाली ओपनिंग विकल्प इस लीग में इस साल उपलब्ध हैं।

Cricket News General News INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 Ajinkya Rahane Dawid Malan