टाइगर जिंदा है! रोहित शर्मा ने एक ही गेंद में तोड़ा रिकी पोंटिंग का ये बड़ा रिकॉर्ड, रच दिया इतिहास

रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच में इतिहास रच दिया। उन्होंने रिकी पोंटिंग.....

author-image
Manoj Kumar
New Update
Rohit Sharma रोहित शर्मा

Rohit Sharma

रोहित शर्मा के सर्वाधिक छक्के के रिकॉर्ड: टीम इंडिया के कप्तान और विस्फोटक ओपनर रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच में इतिहास रच दिया। उन्होंने रिकी पोंटिंग द्वारा बनाए गए इस रिकार्ड को एक ही गेंद में पलट दिया। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन रोहित शर्मा ने 9 चौके और 2 छक्के लगाकर 80 रन बनाए। इसके साथ ही रोहित शर्मा ने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड लिख लिया है। 

रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन रोहित ने दो छक्के लगाते ही पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पोर्ट ऑफ स्पेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन दो छक्के लगाते ही रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में 74 छक्के पूरे कर लिए। इसके साथ ही रोहित शर्मा ने टेस्ट में रिकी पोंटिंग के छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। रिकी पोंटिंग के नाम टेस्ट क्रिकेट में 73 छक्के लगाने का रिकॉर्ड है।

रोहित के नाम अब दर्ज हुआ 74 छक्के लगाने का रिकॉर्ड

टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक छक्कों का विश्व रिकॉर्ड इंग्लैंड के ऑलराउंडर और कप्तान बेन स्टोक्स के नाम है। बेन स्टोक्स ने टेस्ट क्रिकेट में 123 छक्के लगाए हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्कों का विश्व रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। क्रिस गेल ने 553 छक्के लगाए हैं। रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में क्रिस गेल के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। रोहित के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 530 छक्के लगाने का रिकॉर्ड है।

मैच की बात करें तो भारत ने पहले टेस्ट मैच में जीत हासिल कर सीरीज में 1-0 की बढ़त पहले ही ले ली है। ऐसे में क्लीनस्वीप के इरादे उतरी टीम इंडिया ने पहले दिन टॉस हारकर बल्लेबाजी की। पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम ने 4 विकेट खोकर 288 रन बना लिए हैं। फिलहाल क्रीज पर विराट कोहली और रवींद्र जडेजा मौजूद हैं।

West Indies vs India General News India Cricket News Test cricket West Indies vs India 2023 Rohit Sharma