मेगा ऑक्शन के दौरान तिलक वर्मा के दोस्त हर बोली पर जमकर जश्न मनाते आए नजर

इंडियन टी-20 लीग 2022 के मेगा ऑक्शन के दूसरे दिन सबसे सफल फ्रेंचाइजी मुंबई ने हैदराबादी तिलक वर्मा को 1.7 करोड़ रुपये में खरीदा।

author-image
Justin Joseph
New Update
Tilak Varma. (Photo source: YouTube)

Tilak Varma. (Photo source: YouTube)

इंडियन टी-20 लीग 2022 के मेगा ऑक्शन के दूसरे दिन सबसे सफल फ्रेंचाइजी मुंबई ने हैदराबाद के तिलक वर्मा को 1.7 करोड़ रुपये में खरीदा। नीलामी के दौरान बाएं हाथ के बल्लेबाज वर्मा के लिए मुंबई और हैदराबाद के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। जैसे-जैसे बोली बढ़ती गई, तिलक वर्मा की कीमत भी बढ़ती गई और अंत में मुंबई की टीम उन्हें बेस प्राइस (20 लाख रुपये) के 8 गुने अधिक कीमत पर खरीदने में कामयाब रही।

Advertisment

बैंगलोर में आयोजित दो दिवसीय मेगा ऑक्शन के दौरान जैसे-जैसे फ्रेंजाइजी तिलक वर्मा के लिए बोली लगा रहे थे, उनके दोस्तों के बीच खुशी का ठिकाना नहीं रहता। वे हर बोली पर तालियां बजाते और वर्मा के प्रति अपनी खुशी जताते।

कौन है तिलक वर्मा?

तिलक वर्मा का जन्म 8 नवंबर 2002 को हैदराबाद में हुआ। वह सबसे पहले अंडर-16 टूर्नामेंट के दौरान सुर्खियों आए। इसके बाद उन्हें भारतीय अंडर-19 टीम में खेलने का मौका मिला। तिलक वर्मा 2020 अंडर-19 विश्व कप में भारत के लिए खेले। हालांकि, भारत फाइनल में बांग्लादेश से हार गई थी, लेकिन तिलक ने विश्व कप के दो मैचों में क्रमश: 38 और 48 रन की पारी खेली थी।

वह विजय हजारे ट्रॉफी में हैदराबाद की टीम का हिस्सा थे, जहां उन्होंने 180 रन बनाए थे। इसमें दिल्ली के खिलाफ मैच जिताने वाला 139 रन की पारी भी शामिल था। इसके अलावा हरियाणा के खिलाफ उन्होंने चार विकेट भी लिए थे। इससे पहले, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने 149 के प्रभावशाली स्ट्राइक रेट से 215 रन बनाए। उन्होंने खुद को शीर्ष क्रम के बल्लेबाज के रूप में स्थापित किया है, जो गेंद से भी योगदान दे सकते हैं।

Advertisment

तिलक वर्मा के लिए अन्य टीमों ने दिखाई दिलचस्पी

मुंबई की रडार में कोई सामान्य खिलाड़ी नहीं आता। इसलिए यह स्पष्ट रूप से दिखाई दिया कि मुंबई के अलावा हैदराबाद, राजस्थान और चेन्नई ने भी तिलक वर्मा को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई। अब मुंबई की टीम में रोहित शर्मा, कायरन पोलार्ड, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह जैसे क्रिकेटरों के साथ तिलक वर्मा कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे।

इस बीच दो दिवसीय मेगा ऑक्शन में मुंबई ने ईशान किशन (15.25 करोड़) जोफ्रा आर्चर (8 करोड़), टिम डेविड (8.25 करोड़) को खरीदने के लिए एक मोटी रकम खर्च की। मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई ने रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, कायरन पोलार्ड और जसप्रीत बुमराह को रिटेन किया था।

वीडियो में देखिए कैसे तिलक वर्मा के दोस्त खुशी मना रहे-

Cricket News INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 General News India