तिलक वर्मा ने अर्जुन तेंदुलकर को कहा 'यॉर्कर' किंग, सचिन के बेटे का जवाब सुन हैरान रह जाएंगे आप!

पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने अगले मैच से पहले तिलक और अर्जुन ने सफर के दौरान दिलचस्प बातचीत की थी, जिसका वीडियो मुंबई इंडियंस ने शेयर किया है।

author-image
Manoj Kumar
New Update
ARJUN TENDULKAR

ARJUN TENDULKAR

18 अप्रैल को मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को उसी के घर में हराकर आईपीएल के इस सीजन में अपनी जीत की हैट्रिक पूरी की। मुंबई की इस जीत में दो खिलाड़ियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वो दो खिलाड़ी हैं, तिलक वर्मा और अर्जुन तेंदुलकर। तिलक वर्मा ने बैट के साथ कमाल किया था, तो अर्जुन ने मैच के अंतिम ओवर में अपनी काबिलियत दिखाते हुए टीम को जीतने में मदद की थी।

Advertisment

तिलक वर्मा ने अर्जुन तेंदुलकर को कहा यॉर्कर किंग

मुंबई इंडियंस के इन दोनों प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने टीम की लगातार तीसरी जीत में अपना बहुमूल्य योगदान दिया था। हैदराबाद के खिलाफ मैच में तिलक वर्मा ने 17 गेंदों में 37 रन बनाए थे, जबकि अर्जुन तेंदुलकर ने 20 रनों का बचाव करने के लिए एक शानदार अंतिम ओवर फेंका। इस दौरान अर्जुन तेंडुलकर ने अपना पहला आईपीएल विकेट भी लिया।

पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने अगले मैच से पहले तिलक और अर्जुन ने सफर के दौरान एक दिलचस्प बातचीत की थी, जिसका वीडियो मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में, तिलक ने अर्जुन की प्रशंसा करते हुए उनको यॉर्कर किंग कहा और अर्जुन से अंतिम ओवर में गेंदबाजी के अनुभव के बारे में पूछा।

अर्जुन ने जवाब  में कहा कि, 'मुझ पर ज्यादा दबाव नहीं था, क्योंकि हमें 20 रन डिफेंड करने थे। मैंने इसके लिए काफी प्रेक्टिस कर रखी थी। साथ ही मुझे खुद पर भरोसा था कि मैं इतने रन नहीं खर्च करने वाला हूं।'

Advertisment

बता दें कि शुरुआत में दो ओवर फेंकने के बाद मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने आखिरी ओवर में अर्जुन को गेंद दी, तब हैदराबाद को जीत के लिए 20 रन चाहिए थे। अर्जुन ने कुछ यॉर्कर फेंकी और भुवनेश्वर कुमार का विकेट भी लिया,  जिससे उनकी टीम ने 14 रनों से मैच जीत लिया।

मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने भी जीत के बाद पोस्ट मैच सेरेमनी में अर्जुन की खूब तारीफ की थी। रोहित ने कहा था कि अर्जुन को पता है उनको क्या चाहिए, वो खेल को समझने लगे हैं। उसके हिसाब से वो प्लान बनाते हैं और कोशिश करते हैं कि प्लान पर पूरा खरा उतरा जाए।

यहां देखिए दिलचस्प बातचीत का वीडियो

Advertisment
Indian Premier League Cricket News INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 T20-2023 Mumbai Kolkata